
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष व मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व उत्तरप्रदेश के पूर्व राज्यपाल रहे मोतीलाल वोरा के पौत्र व छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन कांग्रेस विधायक अरुण वोरा के ज्येष्ठ पुत्र सुमीत वोरा के विवाह के अवसर पर टेलीफोन पर बधाई दी। विवाह समारोह में शामिल न हो पाने पर राजनाथ सिंह ने वोरा को टेलीफोन पर बधाई दी और नवदंपति को आशीर्वाद और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी वोरा को पत्र भेजकर पुत्र के विवाह की बधाई दे चुके हैं।
सुमीत वोरा के विवाह के बाद आज दुर्ग के एक निजी होटल में आयोजित आशीर्वाद समारोह में कई दिग्गज नेता पहुंचे। समारोह में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेष नितिन त्रिवेदी, खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सुभाष धुप्पड़, पूर्व चीफ सेक्रेटरी विवेक ढांड, युवा आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियार सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस भाजपा से जुड़े जनप्रतिनिधि, अफसर सहित शहर के नागरिक शामिल हुए।
आज सुबह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया ने इस समय राज्य से बाहर होने के कारण वोरा को फोन कर बताया कि वे प्रवास पर होने के कारण आशीर्वाद समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने फोन पर वोरा को बधाई देते हुए नवदंपति को आशीर्वाद दिया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal