
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने दूसरे राज्य से अवैध धान परिवहन पर कड़ी नजर रखने और सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये है। आज उन्होंने जिले के छुईखदान विकासखंड और मध्यप्रदेश राज्य की सीमा पर स्थित साल्हेवारा चेकपोस्ट का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने चेकपोस्ट में रोज आने-जाने वाले वाहनों की एंट्री रजिस्टर की जांच की। कलेक्टर ने कहा कि चेकपोस्ट में 24 घंटे कड़ी निगरानी रखी जाए। हरेक वाहनों की जानकारी पंजी में एंट्री करें।
कलेक्टर ने कहा कि अवैध धान परिवहन की जानकारी मिलने पर तत्काल जब्त करने की कार्रवाई करें। चेकपोस्ट प्रभारी ने बताया कि बाहर से आने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही है। निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। अवैध धान परिवहन को रोकने के लिए जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों में चेकपोस्ट बनाया गया है। जिसमें 24 घण्टे कड़ी निगरानी रखी जा रही है। अवैध धान परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के महाप्रबंधक सुनील वर्मा, जिला खाद्य अधिकारी भूपेन्द्र मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal