Breaking News

फिल्म अभिनेता सोनू सूद से बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : असल जिंदगी में आप हीरो बन चुके… विलेन का रोल मत कीजियेगा …

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके नई दिल्ली प्रवास के दौरान सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता सोनू सूद ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री और सोनू सूद के बीच अनौपचारिक बातचीत हुई। दोनों की खिलखिलाती तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है। यह तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार शाम नई दिल्ली में एक मीडिया हाउस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से हुई।

 मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज उनके नई दिल्ली प्रवास के दौरान सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता श्री सोनू सूद ने सौजन्य मुलाकात की I

कार्यक्रम के दौरान सोनू सूद और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाथ मिलाकर एक दूसरे का स्वागत किया। सोनू सूद ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से पूछा.. सर आप कैसे हैं। इस पर मुस्कुराते हुए सीएम भूपेश बघेल ने सकुशल होने का जवाब दिया।

दोनों ने हाथ मिलाकर कुछ देर बात की। इस बीच मुख्यमंत्री ने सोनू सूद ने कहा कि अब आप असल जिंदगी में हीरो बन चुके हैं, विलेन वाले रोल मत कीजिएगा। इस पर वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े। एक्टर सोनू सूद ने कहा कि हां बिल्कुल अब मुझे भी पॉजिटिव रोल मिलने शुरू हो चुके हैं, आपकी सलाह मेरे काम आएगी।

Check Also

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड

THE CG NEWS रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!