
- जिले में चिटफंड कंपनी की भूमि कुर्क करते हुए नागरिकों को वापस की जा रही राशि
- याल्स्को रियल स्टेट एंड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड चिटफण्ड कंपनी की मटिया में कुर्क की गई जमीन की 33 लाख 92 हजार रुपए में नीलामी
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
राजनांदगांव / जिले में चिटफंड कंपनी की भूमि कुर्क करते हुए नागरिकों को राशि वापस की जा रही है। वर्षों से चिटफंड कंपनियों के दफ्तर या कोर्ट-कचहरी के चक्कर काट रहे निवेशकों को राशि लौटाकर उन्हें राहत पहुंचाई जा रही है। कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा के मार्गदर्शन में चिटफंड कंपनी के विरूद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए जमीन कुर्की की कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में याल्स्को रियल स्टेट एण्ड एग्रो फार्मिंग लिमिटेड चिटफण्ड कंपनी की विकासखंड डोंगरगांव स्थित मटिया गांव की भूमि कुर्क करने के बाद खसरा नंबर 302/5 रकबा 0.150 हेक्टेयर की नीलामी की गई। यह भूमि कुल 33 लाख 92 हजार रुपए में नीलाम की गई। आगे भी चिटफंड कंपनियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal