Breaking News

दुर्ग के ईडी संजय पटेल का ट्रांसफर : एम.जामुलकर ने दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता का पदभार ग्रहण किया

  • दुर्ग, बालोद, बेमेतरा जिले में निर्बाध विद्युत व्यवस्था और उत्कृष्ट उपभोक्ता सेवा को बनाये रखना पहली प्राथमिकता : जामुलकर

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / विद्युत कंपनी के दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता पद पर एम.जामुलकर ने पदभार ग्रहण कर लिया। दुर्ग क्षेत्र में कार्यपालक निदेशक के पद पर संजय पटेल का स्थांनातरण बिलासपुर क्षेत्र में कार्यपालक निदेशक पद पर हुआ है। विद्युत कंपनी के क्षेत्रीय मुख्यालय में मुख्य अभियंता का पदभार एम.जामुलकर को कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने सौंपा। इस अवसर पर कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर ईडी संजय पटेल को शुभकामनाओं के साथ भावभीनी विदाई दी गई। मुख्य अभियंता(दुर्ग क्षेत्र) एम.जामुलकर का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने ईडी संजय पटेल के कार्यकाल के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों को याद किया।
जामुलकर ने कंपनी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्ग क्षेत्र अन्तर्गत दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले में विद्युत विकास की गति को आगे बढ़ाने में टीमवर्क के साथ लगातार प्रयासरत रहेंगे। तीनों जिले में निर्बाध विद्युत व्यवस्था और उत्कृष्ट उपभोक्ता सेवा को बनाए रखने के साथ विद्युत अधोसरंचना के कार्य उनकी पहली प्राथमिकता होगी। कार्यक्रम में अतिरिक्त मुख्य अभियंता एच.के.मेश्राम, अधीक्षण अभियंता एसआर बांधे, तरूण कुमार ठाकुर और ए.के.गौराहा, दुर्ग श्रेत्र के समस्त कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद थे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!