Breaking News

उड़ान में दिव्यांग बच्चों ने दिखाया खेल कौशल : ज्यादा से ज्यादा हौसला अफजाई की जरूरत : अनिर्बान दास गुप्ता

  • प्रदेश भर से आए दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिता में शिरकत की 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई। सामाजिक संगठन गोल्डन एंपथी (जीई) फाउंडेशन की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए रविवार को आयोजित वार्षिक खेल मेला ‘उड़ान’ में सैकड़ो बच्चों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हौसलों की उड़ान भरते हुए दिखा दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं। खेल प्रतियोगिता के दौरान बीएसपी, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, आयकर विभाग के अलावा जिला व पुलिस प्रशासन के गणमान्य अतिथियों ने बच्चों की हौसला अफजाई की। इन बच्चों के प्रोत्साहन के लिए ऐसे आयोजन लगातार करने पर जोर दिया।

भिलाई निवास के सामने दिव्यांग खेल मैदान में उद्घाटन अवसर पर पहुंचे भिलाई स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने कहा कि ऐसे बच्चों का हौसला बढ़ाने समाज को हमेशा तत्पर रहना चाहिए। इन बच्चों को समाज में हर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर अपना योगदान देने का मौका मिलते रहना चाहिए। जीई फाउंडेशन दिव्यांगजनों की हौसला अफजाई के लिए यह आयोजन निरंतर कर रहा है। इन बच्चों के प्रति सिंपथी नहीं एंपथी का भाव रखना है। इन्हें दया-करूणा से ज्यादा हौसला अफजाई की जरूरत है।

सशस्त्र सीमा बल के उपमहानिरीक्षक सुधीर कुमार ने कहा कि यहां मौजूद सभी बच्चों में गहरी प्रतिभा छिपी है। इन्हें प्रोत्साहित किया जाए तो ये बच्चे पैरालिम्पिक खेलों में भी अपनी प्रतिभा दिखा सकते हैं। इससे पहले अतिथियों ने हरी झंडी दिखा कर दिव्यांग बच्चों की दौड़ शुरू की। उपस्थित लोगों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समस्त अतिथियों ने विभिन्न दिव्यांग स्कूलों के स्टॉल का निरीक्षण किया और दिव्यांग बच्चों के साथ समय बिताया।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) बीएसपी के कमांडेंट एसके बाजपेयी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल मैनेजर अशेष चक्रवर्ती और सहायक महाप्रबंधक आरडी मांझी, स्टील एक्जीक्युटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया (सेफी) के चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर, इनकम टैक्स के डिप्टी कमिश्नर राजेश पाली, बीएसपी रिफ्रैक्ट्रीज के महाप्रबंधक अरूण मिश्रा, वरिष्ठ पत्रकार ईवी मुरली और चिकित्सक डॉ. शमा हमदानी ने दिन भर चली विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के बाद बच्चों को सम्मानित किया। इससे पहले जीई फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष सुरेश कुमार व संयोजक प्रदीप पिल्लई ने सभी अतिथियो का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. हेमा कुलकर्णी ने किया। स्वागत भाषण श्रेयस कुमार ने दिया और आभार प्रदर्शन शशांक खेडिय़ा ने किया। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों के पालक व शिक्षकगण के साथ ही स्कूल संचालक भी मौजूद थे। 

बच्चों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन

दिन भर चली विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रयास स्कूल से संजना साहू प्रथम, हिफजा द्वितीय और सिया गुप्ता तृतीय, सार्थक स्कूल धमतरी से मनीष साहू प्रथम, सार्थक स्कूल भिलाई से सृष्टि गौतम द्वितीय, और सार्थक धमतरी से प्रीति साहू तृतीय, ऋग्वेद स्कूल धमतरी से अपूर्व सोनकर प्रथम, कौशल वर्मा द्वितीय और सेठ तुकाराम स्कूल से मोहम्मद नवाज खान तृतीय, प्रयास शाला से नवीन प्रथम, लवली द्वितीय और आराधना, प्रयास शाला से कुंदन शाह ,नकुल निर्मलकर और सौरव विश्वकर्मा व प्रयास से खुशी सिमरन व खुशबू सम्मानित किए गए। ब्राइट स्कूल से ट्यूलिप दत्ता, अंकित यादव और सार्थक स्कूल से विनीत बघेल, सार्थक स्कूल से वत्सला प्रथम, कल्याणी स्कूल से गीतिका द्वितीय और मानवता स्कूल से मोना राउत तृतीय रहे। कल्याणी स्कूल से सीएम आलिया व सोनाली यादव प्रथम व अपूर्व यादव द्वितीय रहे। व्हील चेयर दौड़ में एंजेल गार्डन स्कूल से सिमरनप्रीत कौर प्रथम, श्रेया नायक द्वितीय और तन्मय चक्रवर्ती तृतीय रहे। प्रयास स्कूल से तामेश्वर प्रथम, लिखन द्वितीय व डोमन निषाद तृतीय रहे। प्रयास स्कूल से ही नागेंद्र प्रथम, पीयूष द्वितीय व राजीव तृतीय, प्रयास स्कूल से ही आरव राय प्रथम, निवेदिता मेहता द्वितीय व तनय तृतीय रहे। 100 मीटर दौड़ में केसर कुर्रे, अंकित चिखेड़े, भावेश कुशवाहा, भावेश साहू, रूपम देवांगन मुस्कान से और साजिद खान एंजेल गार्डन से सम्मानित हुए।
100 मीटर नेत्रहीन दौड़ में अभिलाषा स्कूल से देवेंद्र, दिव्य ज्योति स्कूल से हर्ष नागवंशी द्वितीय और नंदिनी बंजारे तृतीय रहे। 100 मीटर नेत्रहीन में नयनदीप से सुरभि चंद्रवंशी प्रथम, मीरा जांगड़े अभिलाषा स्कूल से द्वितीय व अभिलाषा स्कूल से ही दिव्य कंवर तृतीय रहे। 100 मीटर नेत्रहीन में अभिलाषा स्कूल से तरुण कुमार उइके प्रथम, इसी स्कूल से युवराज चंद्राकर द्वितीय व हरीश कुमार निषाद तृतीय रहे। पैदल चाल में ऋग्वेद स्कूल से अपूर्व सोनकर प्रथम, अर्जुन चंद्रवंशी सार्थक स्कूल से द्वितीय, ऋग्वेद स्कूल से कौशल वर्मा और मानवता स्कूल से काजल सोनकर तृतीय रहे।

16 वर्ष आयु से ऊपर वाली खेल प्रतियोगिताओं में प्रथम सत्यम साहू,द्वितीय विनीत व तृतीय यज्ञदत्त रहे। मटका फोड़ बालक में दिव्य ज्योति स्कूल से ज्ञानदास प्रथम, सार्थक स्कूल से मनोहर तिवारी द्वितीय व इसी स्कूल के जय तरुण तृतीय ,अभिलाषा स्कूल के हरीश कुमार व तरुण कुमार उइके भी सम्मानित किए गए। मटका फोड़ बालिका में नंदिनी बंजारे, दिव्या कंवर निशा बांधेे पलक खेलनार और भारती नागवंशी भी सम्मानित हुए।

Check Also

दिल्ली में उमड़ा जन सैलाब : राहुल बोले – ज्ञानेश कुमार हटेंगे, जेल जाएंगे

CEC के खिलाफ 19 विपक्षी पार्टियों की रैली ममता ने कहा – बंगाल में हारे …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!