Breaking News

कोरोना कॉल में बड़े पूंजीपतियों की आमदनी में कई गुना इजाफा : आम जनता की कमाई पहले से बहुत ज्यादा घटी : कॉमरेड अरुण कुमार सिंह

  • एआईडीवायओ का अखिल भारतीय प्रतिनिधि सम्मेलन शुरू
  • बेरोजगारी, गरीबी, नशाखोरी से निपटने में केंद्र सरकार नाकाम

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

आल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ आर्गेनाइजेशन (AIDYO) का तीसरा अखिल भारतीय प्रतिनिधि सम्मेलन घाटशिला (झारखंड) में आज से शुरू हुआ। देश भर के 24 राज्यों से आए हुए युवा प्रतिनिधियों ने सम्मेलन में हिस्सा लिया। सभी को रोजगार, जातिवाद – संप्रदायवाद को परास्त करने, नशाखोरी, अश्लीलता और महिलाओं के ऊपर बढ़ते अपराध पर रोक लगाने के मुद्दे पर शुरू हुए सम्मेलन से पहले संगठन के संस्थापक नेता कामरेड शिबदास घोष की प्रतिमा पर संगठन नेताओं द्वारा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

अधिवेशन के प्रारंभ में सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के केंद्रीय कमेटी के सदस्य कॉमरेड अरुण कुमार सिंह ने बताया कि किस तरह देश मे बेरोजगारी , नशाखोरी, अश्लीलता और महिलाओं पर बढ़ते अपराध चरम पर हैं। किस तरह से देश में बेरोजगारी, भुखमरी, गरीबी से लोग तंग हैं, लेकिन सरकार ना तो बेरोजगारों को रोजगार दे पा रही है और ना ही गरीबों को भोजन। कोरोना वायरस की भयावह स्थिति जब देश में पैदा हुई, तब सरकार ने सही तरीके से प्रबंधन नहीं किया।

उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने में केंद्र सरकार पूरी तरह से नाकाम रही। सरकार हमेशा आपदा में अवसर ढूंढती रहती है। कोरोना कॉल में भी बड़े-बड़े पूंजीपतियों की आमदनी में कई गुना इजाफा हुआ। आम जनता की कमाई पहले से बहुत ज्यादा घट गई। लाखों लोगों का रोजगार छिन गया। मोदी सरकार 3 काले कृषि कानून लेकर के आई और लगातार 378 दिनों के लंबे संघर्ष के बाद सरकार को तीनों काले कानून वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा। रोजगार की कमी रोज होती जा रही है उसके बावजूद सरकार ज्यादा से ज्यादा मुनाफा कमाने के लिए कंपनियों को बंद कर रही है जब तक देश में पूंजीवाद रहेगा, तब तक इन सारी समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।

संगठन का मूल प्रस्ताव कॉमरेड निरंजन नस्कर द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसमें बेरोजगारी, अश्लीलता, महिलाओं पर बढ़ते अपराध से जुड़े सवालों पर चर्चा की गई। विभिन्न राज्यों से आए हुए प्रतिनिधियों ने इस मूल प्रस्ताव पर अपने विचार रखे और इसमें सुझाव भी दिए।
छत्तीसगढ़ से इस युवा सम्मेलन में 10 डेलीगेट शामिल हैं।

Check Also

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड

THE CG NEWS रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!