Breaking News

20 दिसंबर को मतदान : वोट देने मतदाता पर्ची सहित इन दस्तावेजों का कर सकते हैं उपयोग

  • छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में डाऊनलोड व प्रिंट कर सकते फ़ोटो युक्त मतदाता पर्ची

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

रायपुर / नगरीय निकाय चुनाव के तहत् 20 दिसम्बर को मतदान किया जाएगा। इस दौरान मतदाता को पहचान पत्र प्रस्तुत करना होगा। मतदाताओं की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट में वोटर सर्च  की सुविधा दी गई है। मतदाता अपना नाम देखकर फ़ोटो युक्त मतदाता पर्ची डाउनलोड व प्रिंट कर सकते हैं। मतदाता अभी से अपनी पर्ची प्रिंट करवाकर रख सकते हैं।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता, पहचान पत्र के रूप में इन दस्तावेजों के इस्तेमाल की मंजूरी दी है – 1.भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदाय किया गया मतदाता परिचय पत्र। 2. बैंक/डाकघर फोटोयुक्त पासबुक 3. पासपोर्ट4. पेन कार्ड 5. आधार कार्ड 6.राज्य/केन्द्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम या स्थानीय निकाय द्वारा उनके अधिकारी व कर्मचारियों को जारी किया गया फोटोयुक्त सेवा पहचान-पत्र  7. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज 8. मनरेगा जॉब कार्ड 9. फोटोयुक्त स्वास्थ्य बीमा योजना (स्मार्ट) कार्ड 10. ड्रायविंग लायसेंस 11. स्वतंत्रता  संग्राम सेनानी फोटोयुक्त पहचान-पत्र 12. केन्द्रीय अथवा राज्य माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा जारी दसवीं व बारहवीं की फोटोयुक्त अंकसूची। 13.बार काउंसिल द्वारा अधिवक्ताओं को जारी फोटोयुक्त परिचय पत्र 14.फोटोयुक्त विकलांगता प्रमाण-पत्र 15. छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी वैध फोटोयुक्त राशन कार्ड 16.महाविद्यालय अथवा विद्यालय द्वारा जारी फोटोयुक्त छात्र पहचान-पत्र 17. फोटोयुक्त शस्त्र लायसेंस

Check Also

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड

THE CG NEWS रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!