Breaking News

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने 2 सौ आवेदकों को मिलेगी निशुल्क कोचिंग : 355 आवेदकों ने दी परीक्षा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / जिला प्रशासन द्वारा खनिज संस्थान न्यास के अंतर्गत प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने दो सौ युवाओं को निशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। पीएससी, बैंकिंग, रेलवे और एसएससी जैसी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग के लिए कुल 499 आवेदन जमा किये गए थे। निशुल्क कोचिंग की सुविधा देने 200 युवाओं का चयन करने स्क्रीनिंग टेस्ट का आयोजन आज विश्वदीप हायर सेकेंडरी स्कूल दुर्ग में किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित टेस्ट में 355 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा  का आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास बघेल, अभय जयसवाल, अमित घोष और राजकुमार कुर्रे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। परीक्षा के नतीजों के आधार पर चयनित युवाओं को निशुल्क कोचिंग की सुविधा दी जाएगी।

Check Also

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला ए ग्रेड

THE CG NEWS रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज लोक भवन में इंदिरा गांधी कृषि …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!