Breaking News

कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन किया : यशोदा यादव का तत्काल बना राशन कार्ड

  • कलेक्टर ने जनदर्शन में जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को निराकरण के दिए निर्देश

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज जनदर्शन में जिले भर से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। समस्याओं और शिकायतों के निराकरण के लिए लोग दूरदराज के इलाकों से भी आए थे। इस अवसर पर कुटुम्ब न्यायालय के न्यायाधीश शैलेश कुमार केतारप उपस्थित थे।
डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम माथलडबरी से आई यशोदा बाई यादव ने बताया कि उन्होंने राशन कार्ड बनाने के लिए कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन दिया। कलेक्टर ने तत्काल खाद्य विभाग के अधिकारी को राशन कार्ड बनाने के निर्देश दिए। यशोदा बाई को तत्काल राशन कार्ड बनाकर उपलब्ध कराया गया। यशोदा ने बताया कि रोजी-मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करती है। आज कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन देने से तत्काल राशन कार्ड बनाया गया। इससे राशन की चिंता दूरी हुई। उन्होंने कलेक्टर को धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि उनके पास जमीन नहीं है। शासन की राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन किसान न्याय योजना के तहत आवेदन किया है। प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए मिलने से आर्थिक मदद मिल जाएगी। शासन की यह योजना भूमिहीन किसानों के लिए बहुत अच्छी है।

Check Also

6 घंटे बिजली नहीं जाती तो मोदी EX PM होते’ : भूपेश बघेल

किसके इशारे पर दुर्ग जिले की मतदाता सूची में की गई बड़े पैमाने पर धांधली  …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!