Breaking News

नगर निगम में कांग्रेसियों के बीच पंगा : पार्ट 2 : टेंडर प्रक्रिया में रिंग बनाकर चहेते लोगों को ठेके बांटने के आरोप

  • वोरा से की गई शिकायत : रिंग बनाकर भाजपा समर्थकों को ठेके दिये जा रहे

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

नगर निगम दुर्ग में एमआईसी मेंबर भोला महोबिया और एल्डरमेन कृष्णा देवांगन के बीच हुए पंगे के चंद मिनटों बाद विवाद के दूसरे एपिसोड की शुरूआत हो गई। विधायक अरुण वोरा से कुछ कांग्रेसियों ने शिकायत करते हुए कहा कि भाजपा से जुड़े ठेकेदारों को टेंडर दिये जा रहे हैं। नगर निगम में कांग्रेस के लोगों को टेंडर नहीं दिये जा रहे है। चेहरे देखकर टेंडर दिया जा रहा है।

तकियापारा के कांग्रेसी सैयद सैफ ने मुखर होते हुए इस मामले की शिकायत की और इशारों-इशारों में आरोप लगा दिया  कि नगर निगम में टेंडर बांटने रिंग बनाकर सेटिंग की जाती है। सेटिंग के लिए हुई बैठक में तय. किया जाता है कि टेंडर रेट क्या रहेगा और कौन से काम का ठेका किस ठेकेदार को देना है? कांग्रेसियों की शिकायतें सुनकर वोरा ने कहा कि सभी मिलकर शहर का विकास करें। ठेके देने में पारदर्शिता से काम होना चाहिए। 

शिकायतें लगातार होने पर एमआईसी प्रभारी अब्दुल गनी भड़क गए। उन्होंने कहा कि टेंडर में कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है। जो टेंडर भरेगा, रेट के आधार पर उसे टेंडर मिलेगा। यह प्रक्रिया सामान्य रूप से चल रही है। इसमें कांग्रेस-भाजपा समर्थक ठेकेदार जैसा कोई विवाद ही नहीं है। दूसरी ओर तकियापारा के कांग्रेस कार्यकर्ता सैय्यद सैफ इस मामले को लेकर विधायक के सामने लगातार मुखर रहे। इस मामले में भी वोरा ने हस्तक्षेप करते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया।

आपको बता दें कि रिंग बनाकर ठेके देने के मामले में महापौर धीरज बाकलीवाल सहित निगम के एमआईसी मेंबर्स और कांग्रेस-भाजपा के पार्षदों पर पहले भी आरोप लग चुके हैं। कुछ महीने पहले टेंडर के लिए रिंग बनाने के लिए नगर निगम के डाटा सेंटर में हुई अनऑफिशियल बैठक में दो घटनाएं एक साथ हुई। नगर निगम के ईई को नोटिस मिला कि वे अवकाश पर होने के बावजूद डाटा सेंटर की बैठक में क्यों मौजूद थे ? इसी बैठक के दौरान मनचाहा ठेका लेने की होड़ में दो ठेकेदारों के बीच विवाद के बाद झूमाझटकी की घटना भी हुई। टेंडर बांटने के लिए रिंग बनाने के विवादों की सुर्खियों के बावजूद नगर निगम में ठेके के पंगे कम नहीं हुए हैं, लगातार जारी हैं।

Check Also

नहर में बह गए दो कबड्डी खिलाड़ी

द सीजी न्यूज दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!