
- बेहतर वातावरण में स्कूल शिक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा के लिए सरकार संकल्पित : वोरा
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
कोरोना की तीसरी लहर के थमने के बाद स्कूल-कॉलेजों में कक्षाएं दोबारा शुरू होने लगी है। छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वास्थ्य के साथ ही शिक्षा का स्तर बेहतर बनाने और इंफ्रास्ट्रक्चर सुधारने का कार्य सर्वोच्च प्राथमिकता में रखा है। इसी कड़ी में 1.86 करोड़ रुपए की लागत से मल्टीपर्पस स्कूल, 26 लाख की लागत से आदर्श स्कूल, 1 करोड़ की लागत से दीपक नगर स्कूल का स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम के रूप में उन्नयन कार्य और विज्ञान महाविद्यालय में 95 लाख की लागत से अतिरिक्त कक्ष निर्माण व गर्ल्स कॉलेज में 50 लाख की लागत से दो अतिरिक्त कक्षाओं के निर्माण कार्य किये जा रहे हैं।

कुछ समय से विकास कार्य रुके होने की शिकायत मिलने पर वरिष्ठ काँग्रेस विधायक राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा ने आज इन विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वे शासकीय डॉ वा. वा. पाटणकर कन्या महाविद्यालय पहुंचे, जहां छात्राओं और स्टाफ ने कार्य की धीमी गति व गुणवत्ता ठीक न होने की शिकायत की। विधायक वोरा ने मौके पर ही अधिकारियों को जवाबतलब करते हुए कहा कि जनता के पैसे का सदुपयोग होना चाहिए। छात्र-छात्राओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए समयसीमा के भीतर निर्माण कार्य कराए जाने चाहिए।

स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए अच्छा वातावरण तैयार करने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार की मंशा स्पष्ट है। अधिकारी जिम्मेदारी से सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा कराएं। उन्होंने 700 छात्राओं को नोटबुक और पेन का सेट निःशुल्क वितरित किया। इस दौरान प्राचार्य सुशील चंद्र तिवारी, डीसी अग्रवाल, जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष प्रीति मिश्रा, एल्डरमैन राजेश शर्मा, अंशुल पांडेय समेत कालेज की छात्राएं मौजूद थे।
शिक्षक नगर में 6.83 लाख से होगा सड़क सीमेंटीकरण : विधायक, महापौर ने किया भूमिपूजन
मंगलवार को शहर के वार्डों में जनभावनाओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति देते हुए शिक्षक नगर गार्डन के पीछे से अग्रवाल किराना दुकान तक 6.83 लाख की लागत से सड़क सीमेंटीकरण कार्य का विधायक वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने गत दिवस भूमिपूजन किया। शिक्षक नगर गार्डन में चल रहे विकास कार्यों की भी समीक्षा की। इस दौरान वार्ड के पार्षद शिक्षा व खेल विभाग प्रभारी मनदीप सिंह भाटिया, शहर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष फतेह सिंह भाटिया, सहायक अभियंता आर.के.पालिया, उपअभियंता श्वेता महलवार, डॉ. निर्वाण तिवारी, कौशल किशोर सिंह, कमल सोनी, दानेश्वर वर्मा, संजय सिंह भारद्वाज, प्रवीण सोनी, चंद्रकांत सोनी, अजय कसार, केशव सिंह, रूपेश सोनी, संतोष मिश्रा, नरेंद्र अग्रवाल, पुरषोत्तम अग्रवाल, योगेश साव, खिलेश्वर वर्मा, हेमन्त, दानेश्वर सोनी, विपिन साहू, रीतू राज, मयंक सिंह समेत अन्य मौजूद थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal