Breaking News

भिलाई में 27 फरवरी को हृदय सुरक्षा सेमिनार : नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में होगी बीमारियों की जांच

  • मुस्लिम कम्युनिटी हाल, सेक्टर 6 में रविवार को सुबह 10 बजे शुरू होगा सेमिनार  

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

भिलाई। आगामी 27 फरवरी (रविवार) को मुस्लिम कम्युनिटी हाल सेक्टर 6 में एक दिवसीय हृदय सुरक्षा सेमिनार व नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार और शिविर का आयोजन स्पंदन हार्ट केयर सेंटर, एससी हार्ट फाउंडेशन व भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट, जामा मस्जिद -सेक्टर 6 भिलाई की ओर से किया जा रहा है।
भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट, जामा मस्जिद सेक्टर-6 के सदर जमील अहमद ने बताया कि जामा मस्जिद परिसर स्थित मुस्लिम कम्युनिटी हॉल में हृदय रोगों के कारण, लक्षण व उनके बचाव के बारे में काफी महत्वपूर्ण जानकारियां सेमिनार में दी जाएगी। सुबह 10 बजे से हृदय सुरक्षा सेमिनार पर प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सुरप्रीत चोपड़ा द्वारा ह्रदय रोगों के कारण, लक्षण व बचाव के संबंध में जानकारी देंगे।


इसके बाद सुबह 11 से शाम 5 बजे तक हृदय रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपी विशेषज्ञ, महिला रोग व पाइल्स रोग विशेषज्ञ डॉक्टर द्वारा नि:शुल्क सेवाएं प्रदान की जाएंगी। शिविर में ईसीजी, बीपी, शुगर जांच की सुविधा भी नि:शुल्क रहेगी। शिविर में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सुरप्रीत चोपड़ा , स्पंदन हार्ट केयर सेंटर के विशेषज्ञ डॉ. शेखर ताम्रकार, केयर एंड क्योर क्लिनिक से डॉ. फरहाना परवीन, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. कुमकुम डे, मीत ऑप्टिकल्स से डॉ. कोसरिया, स्पंदन हार्ट केयर सेंटर के मेनेजिंग डायरेक्टर सुमित आहूजा सहित अन्य नर्सिंग स्टाफ के अलावा जामा मस्जिद कमिटी के सदस्य भी अपनी सेवाएं देंगे।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!