Breaking News

27 फरवरी को दुर्ग में फ्लॉवर शो : रंग बिरंगे खूबसूरत फूलों से सजेगा राजेंद्र पार्क : मनोरंजक कार्यक्रम भी होंगे

फाइल फोटो
  • फ्लॉवर शो का उद्घाटन करेंगे नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया
  • राजेन्द्र पार्क में आयोजित फ्लॉवर शो में रखे जाएंगे छत्तीसगढ़ सरकार के प्रमुख योजनाओं के मॉडल 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / नगर निगम द्वारा लगातार तीसरे साल भव्य फ्लावर शो का आयोजन 27 फरवरी को किया जाएगा। इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे। यह कार्यक्रम राजेंद्र पार्क में रविवार को सुबह 11 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम के  मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता दुर्ग के विधायक छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के अध्यक्ष अरुण वोरा करेंगे।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक प्रदीप चौबे, प्रतिमा चन्द्राकर, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, निगम आयुक्त हरेश मंडावी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गया पटेल,  छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चन्द्राकर और निगम की पर्यावरण प्रभारी सत्यवती वर्मा की उपस्थिति में कार्यक्रम होगा।

फ्लॉवर शो कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शासन की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए मॉडल रखे जाएंगे। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना, पौनी पसारी योजना, गोधन न्याय योजना, श्री धन्वन्तरी मेडिकल स्टोर्स, गौठान सहित अनेक प्रजाति के फूलों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस दौरान मनोरंजक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने शहर की आम जनता से अपील करते हुए कहा है कि वे भव्य फ़्लावर शो में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम का आनंद उठाएं।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!