Breaking News

जिला अधिवक्ता संघ ने मनाया होली मिलन समारोह : फाग गीतों पर थिरकते रहे वकील : सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / जिला अधिवक्ता संघ के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन गत दिवस जिला न्यायालय प्रांगण में किया गया। समारोह में समस्त न्यायाधीश, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय व पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर ने शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की वंदना से किया गया।

अतिथियों का स्वागत संघ के सब्जी की माला व टोपी पहना कर किया गया। संघ की अध्यक्ष नीता जैन व सभी पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं व न्यायाधीश का गुलाल लगाकर पुष्प वर्षा करते हुए होली की शुभकामनाएं दी। मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ने सह्रदयता से हर एक वकील के पास जाकर गुलाल लगाकर गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ने भी गीत गुनगुनाए। राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय भी फाग गीत में धिरकने से अपने आप को नही रोक पाई। होली मिलन के सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला अधिवक्ताओ की जमकर भागीदारी देखने को मिली।

महिला अधिवक्ता अनामिका गुहा ने गीत प्रस्तुत किया। ऋतु मानिकपुरी द्वारा सोलो डांस, अनुराधा बक्शी द्वारा कविता, उषा भारती द्वारा गीत, अनामिका गुहा, मीनाक्षी, ऋतु मानिकपुरी, स्मिता त्रिपाठी, विनीता साहू, प्रतिमा चंचल, ललिता जोशी, रेखा मिश्रा, सुधा द्वारा ग्रुप डांस किया गया। मोनिका सिंह ,नागेन्द्र शर्मा, रविशंकर मानिकपूरी द्वारा ग्रुप डांस और टी एल चौधरी द्वारा हास्य प्रहसन की प्रस्तुति दी गई।

कार्यक्रम को मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ने होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व पुराने गिले शिकवे भुलाकर सबको गले लगाने की शिक्षा देता है। राज्य सभा सांसद सरोज पाण्डेय ने कहा कि होली का यह पर्व समाज को एक कड़ी में जोड़ता है। इस अवसर पर उन्होंने 10 एयर कंडीशनर व कूलर देने की घोषणा की। समारोह को पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर, संघ की अध्यक्ष नीता जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित करते हुए होली की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम का संचालन सचिव रविशंकर सिंह ने किया।

कार्यक्रम में लोक अभियोजक बाल मुकुन्द चंद्राकर, निगम के नेता प्रतिपक्ष पार्षद अजय वर्मा, संघ के पदाधिकारी वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, सुनीता कसार, कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल, सह सचिव कृष्ण राज चंदेल, द्रोण ताम्रकार, कुलेश्वर साहू, अशोक सिन्हा, आशीष शुक्ला, चन्द्रकला साहू, उषा भारती साहू, अमर जैन, आकाश कश्यप, जमील अहमद, सुदर्शन महलवार, संतोष वर्मा, पूर्व अध्यक्ष शिव शंकर सिंह, गुलाब सिंह पटेल, रमेश शर्मा, आर एस यादव, उत्तम चंदेल, चेतन तिवारी, उत्तम चौधरी, प्रकाश शर्मा, अजीत सिंह राजपूत, कौशल किशोर सिंह, सलिल झा, ब्रजेश शुक्ला, गौरी चक्रवर्ती, आशीष तिवारी, मनोरमा कसार, साधना शुक्ला, रश्मि खंडेलवाल, निशात गुल, सुधा वर्मा, रोहित सिंह राजपूत, रियाज कुरैशी, विनोद देवांगन, साकेत मिश्रा, किशोर यादव, रशीद खान, नीरज गुप्ता, नीरज सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में समस्त न्यायाधीश व अधिवक्ता उपस्थित थे। यह जानकारी संघ के मीडिया प्रभारी मो. दानिश परवेज़ व मनोज मिश्रा ने दी।

 

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!