द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सड़क दुर्घटना में सूरजपुर के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे की पत्नी, माता और पुत्र के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश की सीमा पर मधुटिकरा के पास हुए सड़क हादसे में तीनों का निधन हो गया है, जबकि उपेंद्र दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें अंबिकापुर के एक अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन सरगुजा को उपेंद्र दुबे के इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।