द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार दो अप्रैल को बस्तर प्रवास के दौरान बस्तरवासियों को 104 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात देंगे। वे नगर पंचायत बस्तर के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित सिरहा-गुनिया सम्मेलन में 70 करोड़ रुपए के 17 कार्यों का लोकार्पण करेंगे।
लगभग 34 करोड़ 33 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। बस्तर नगर पंचायत क्षेत्र के 11 हितग्राहियों को व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र भी प्रदान करेंगे। इन कार्यों के अलावा वे मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 151 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
