Breaking News

चुनाव क्षेत्र में सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम : केन्द्रीय पुलिस बल की 22 कंपनी तैनात

  • स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 घंटे केन्द्रीय पुलिस बल की एक कंपनी तैनात
  • सीमावर्ती बार्डर के चेकपोस्ट में लगातार की जा रही निगरानी
  • स्थैतिक निगरानी दल, वीडियो अनुवीक्षण दल, उडऩदस्ता दल द्वारा मुस्तैदी से जांच 

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

राजनांदगांव / खैरागढ़ उपचुनाव के मद्देनजर कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी तारन प्रकाश सिन्हा के निर्देश पर निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। केन्द्रीय पुलिस बल की 22 कंपनी तैनात की गई है। ईवीएम मशीन रखने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए 24 गुणा 7 केन्द्रीय पुलिस बल की एक कंपनी तैनात की गई है। 6 सीसीटीवी कैमरा स्ट्रांग रूम के चारों तरफ निगरानी के लिए लगाए गए हैं।

मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र सीमावर्ती बार्डर के चेकपोस्ट में लगातार निगरानी की जा रही है। निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधनों के उपयोग पर नियंत्रण रखने जिले के सीमावर्ती चेकपोस्ट में 24 घंटे स्थैतिक निगरानी दल मुस्तैद है। विधानसभा क्षेत्र खैरागढ़ में होने वाले सभी राजनैतिक दल के आयोजनों पर वीडियो अनुवीक्षण दल के माध्यम से नजर रखी जा रही है। शिकायतों के त्वरित निराकरण के लिए उडऩदस्ता दल क्षेत्र में तैनात किए गए हैं। सभी दल अपना कार्य मुस्तैदी से कर रहे हैं।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!