- 104 बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं ने डाक मतपत्र से किया मतदान
- मतदान दलों द्वारा बुजुर्ग व दिव्यांगजनों से प्राप्त डाक मतपत्र कोषालय में सील बंद मतपेटी में जमा किया गया
द सीजी न्यूज डॉटकॉम
राजनांदगांव / खैरागढ़ उपचुनाव के अंतर्गत 1612 बुजुर्गों और 1010 दिव्यांगजन मतदाताओं में से 104 मतदाताओं ने डाक मतपत्र से मतदान के अधिकार का उपयोग किया है। 80 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों व दिव्यांग मतदाताओं द्वारा डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया गया। मतदान दलों द्वारा बुजुर्ग व दिव्यांगजनों से प्राप्त डाक मतपत्र कोषालय में सामान्य प्रेक्षक व अभ्यर्थी के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में सील बंद मतपेटी में जमा कर दिया गया है। 16 अप्रैल को सुबह 7 बजे मत पेटी मतगणना स्थल ले जाया जाएगा।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal