- विधायक अरुण वोरा ने दी शहरवासियों को शानदार सौगात
- राज्य निर्माण के बाद दुर्ग में पहली बार मिली इतनी बेहतरीन खेल सुविधा
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग शहर की तस्वीर सचमुच बदल रही है। अगर यकीन न हो तो इस तस्वीर को देखिये। यह तस्वीर आदर्श कन्या स्कूल की है। यहां बास्केटबाल ग्राउंड का निर्माण अंतिम चरण में है। दुर्ग शहर में अपनी तरह का यह पहला ग्राउंड है। बास्केटबाल का यह शानदार ग्राउंड शहर को मिली शानदार सौगातों में से एक है।
आदर्श कन्या स्कूल के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रमीज रजा ने बताया कि विधायक अरुण वोरा ने यहां शानदार बास्केटबाल ग्राउंड तैयार करने के निर्देश दिये थे। वोरा की सोच के अनुरूप यहां ग्राउंड तैयार किया जा रहा है। अब तक दुर्ग जिले में उपलब्ध खेल सुविधाओं के लिहाज से यह सबसे बेहतरीन ग्राउंड है। 15 साल के भाजपा शासनकाल में दुर्ग में खेल सुविधाएं नहीं बढ़ी। 20 साल तक दुर्ग नगर निगम में भाजपा की सत्ता होने के बावजूद ऐसा एक भी ग्राउंड नहीं बना। राज्य में भूपेश सरकार का गठन होने के बाद विधायक अरुण वोरा दुर्ग शहर को मैट्रो सिटी की तर्ज पर विकसित कर रहे हैं।
आपको बता दें कि कुल 7 लाख की लागत से बास्केटबाल ग्राउंड तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा यहां 26 लाख रुपए की लागत से स्कूल भवन के उन्नयन और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह राशि डीएमएफ मद से मंजूर कराई गई है। आपको बता दें कि इससे पहले महिला समृद्धि बाजार के सामने विधायक अरुण वोरा की पहल पर शानदार हाकी मैदान विकसित किया गया, जहां हाल ही में अखिल भारतीय हाकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अब बास्केटबाल ग्राउंड का निर्माण किया जा रहा है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
