Breaking News

किसान विरोधी बयान पर कांग्रेसियों ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला जलाया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दक्षिण ब्लाक कांग्रेस कमेटी दुर्ग शहर के नेतृत्व में आज केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया। पटेल ने किसान विरोधी बयान बयान देते हुए कहा है कि 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान का समर्थन मूल्य देने से राज्य बर्बाद हो जाएगा। इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर महाराजा चौक दुर्ग में पटेल का पुतला दहन किया गया।

प्रदर्शन के दौरान दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अजय मिश्रा ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य में जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है, तब से यहां के किसान, मजदूर,सभी वर्गों के लोग व आम नागरिक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। किसान मजदूर सहित हर वर्ग की हितैषी सरकार है। दूसरी ओर केंद्र की सरकार ने किसान विरोधी फैसले किये हैं। महंगाई से आम नागरिक परेशान हैं। पेट्रोल, डीजल सहित खाद्य सामग्री दिनोंदिन महंगी होते जा रही हैं। किसान विरोधी भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल खैरागढ़ उपचुनाव में प्रचार करने पहुंचे और यह कह रहे हैं कि भूपेश सरकार 2500 रुपए धान का मूल्य दे रहे हैं, जिससे छत्तीसगढ़ बर्बाद हो जाएगा। एक बार फिर साबित हो गया कि भाजपा के सभी नेता पूरी तरह किसान विरोधी हैं।

दुर्ग शहर अध्यक्ष गया पटेल ने कहा कि खैरागढ़ उपचुनाव भाजपा हार रही है। हार देखकर केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल कुछ भी बयान दे रहे हैं। इससे समझ आता है कि केंद्र की मोदी सरकार किसान विरोधी सरकार है। पुतला दहन के दौरान एल्डरमैन रत्ना नारमदेव, संदीप वोरा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कन्या ढीमर, पार्षद प्रकाश जोशी, दक्षिण ब्लॉक प्रवक्ता डॉ. भूपेंद्र वर्मा, पूर्वी ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार पाली, मधुकेश तिवारी, प्रकाश गीते, निकिता मिलिंद, डॉ. शिल्पी समंदर, जगमोहन ढीमर,पीबी सक्सेना, बंटी नवरंग, देवेंद्र मारकंडे,अनुप वर्मा, विमल यादव, विजय चंद्राकर, मीना पाल, सुमीत सोनेकर, एनी पीटर, निंद्रा जाल, रोहित जाल, निरूपमा सिंग, बिंदु राजपूत, आर एन सेनापति, ,जुगमत बारीक, प्रियंका मोडघरें, अब्दुल वहीद चौहान, प्रीति साहू, रोहन नायक, वेद प्रकाश साहू, राकेश साहू, कमलेश नागरची, निशांत गोडबोले, सतीश पांडे, धर्मेंद्र महानंद व सभी कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!