Breaking News

सांप-सीढ़ी खेलकर बच्चों का डर दूर भगाया, फिर खेल-खेल में लगाया वैक्सीन

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर अनूठा वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। कैंप में सांप-सीढ़ी के खेल के माध्यम से बच्चों के मन में टीके का डर दूर भगाया गया। इसके बाद उन्हें वैक्सीन लगाया गया।


स्वास्थ्य विभाग और यूएस ऐड मोमेंटम, जेएसआई के सहयोग से समर्थन सेंटर फॉर डेवलपमेंट द्वारा दुर्ग के विश्वदीप सीनियर सेकेंडरी स्कूल में वैक्सीनेशन कैंप आयोजित किया गया। स्कूल में 12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए वैक्सीनेशन कैंप में 300 बच्चों को टीका लगाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के सभी टीचर के साथ-साथ बच्चों के माता-पिता भी मौजूद थे। स्कूल में लगे कैंप में माता-पिता को रजिस्ट्रेशन से लेकर कोविड-19 इसकी सही जानकारी देने तक शहरी स्वास्थ्य मिशन और समर्थन टीम द्वारा सहयोग प्रदान किया गया। इस दौरान विधायक अरुण वोरा, महापौर धीरज बाकलीवाल, बीएमओ शहरी नोडल आरके खंडेलवाल और डीआईओ डॉ बीएस बंजारे विशेष रूप से मौजूद थे।

सेल्फी जोन बनाया गया 

स्कूल में बच्चों के लिए सेल्फी जोन बनाया गया, जहां बच्चों के साथ-साथ माता-पिता भी सेल्फी लेते रहे। बच्चों को जागरूक करने के लिए सांप सीढ़ी से आकर्षक गतिविधियां की गई। इस खेल में माध्यम से बच्चों ने अपने टीके के डर को भगाया और बच्चों के माता-पिता ने भी इस गेम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में 500 माता-पिता अपने बच्चों को वैक्सीन लगाने आए। इस दौरान मनीषा खिलेंद्र नेगी, रोशिवा जैन और ऊर्मिला भी मौजूद थे।

तेलीगुंडरा में आयोजित  हुआ कार्यक्रम

राजीव युवा मितान क्लब ग्राम तेलीगुंडरा द्वारा पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम ग्राम तेलीगुंडरा में आयोजित किया गया। राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों ने ग्रामीणों को गर्मी /लू से बचाव से संबंधित जागरूकता की। कार्यक्रम में जिला पंचायत दुर्ग उपाध्यक्ष अशोक साहू ने बताया कि जलवायु परिवर्तन के कारण मानव स्वास्थ्य में विपरीत प्रभाव हो रहा है, इसके कारण विभिन्न रोगों की संभावनाएं बढ़ रही हैं।  वर्तमान में गर्मी के कारण लू लगने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए स्वास्थ्य विभाग ,पंचायत विभाग,राजस्व एवं आपदा एवं राहत विभाग के साथ साथ राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य स्वास्थ्य जागरूकता के लिए  सराहनीय कार्य  कर रहे हैं।
हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर रानितरई की आरएमए सुषमा मिश्रा ने लू के लक्षण, बचाव, घर मे प्राथमिक उपचार, एवं स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार आदि को विस्तृत रूप से उपस्थित ग्रामीणों को अवगत कराया। बीएमओ डॉ आशीष शर्मा ने जानकारी दी कि कलेक्टर दुर्ग डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे जिला पंचायत सीईओ अश्वनी देवांगन, एसडीएम विपुल गुप्ता, सीईओ जनपद पंचायत  मनीष साहू के मार्गदर्शन में समुदाय में लू से बचाव संबंधी जागरूक किया गया।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!