Breaking News

विधायक-महापौर ने पुराना बस स्टैंड में प्याऊ घर का किया शुभांरभ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग/ पुराना बस स्टैंड के पास सत्य साईं सेवा समिति द्वारा राहगीरों के लिए शीतल जल उपलब्ध कराने प्याऊ घर खोला गया है। विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल ने सत्य साईं सेवा समिति के सदस्यों के साथ प्याऊघर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा प्याऊ घर की सुविधा मिलने से लोगों को भीषण गर्मी में पेयजल उपलब्ध होता है। स्वयंसेवी संस्थाओं ने हमेशा से इस दिशा में बेहतर काम किया है।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि गर्मी के कारण केवल नागरिक परेशान नहीं होते बल्कि पक्षी भी पेयजल के लिए परेशान होते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील कर कहा कि अपने घर के आंगन, छत और दीवारों में पक्षियों के लिए पानी से भरे सकोरे रखने की व्यवस्था करें। प्याऊ घर स्थापना के अवसर पर सत्य साई सेवा समिति दुर्ग के समिति के सदस्य बी.पी. पांडेय, आर.के. तिवारी, हरीश चंद्र ठाकुर, शंकर लाल चंद्राकर, वी श्रीनिवास राव, नंदन दुबे, देव कुमार साहू, नारायण ठाकुर, मीना पांडेय, अनुश्री गीते और वी सुहासिनी उपस्थित थे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!