Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गीता एनर्जी केएसके का शुभारंभ किया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रिसामा में स्थित गीता एनर्जी केएसके का शुभारंभ किया। इस मौके पर संस्थान की ओर से विजय चंद्राकर, अनीता चंद्राकर ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने संस्थान के शुभारंभ के अवसर पर प्रबंधकों को बधाई दी।

इस मौके पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया, दुर्ग विधायक अरुण वोरा, बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा, पूर्व विधायक  प्रतिमा चंद्राकर, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी देवेंद्र यादव, दुर्ग महापौर धीरज बाकलीवाल, क्षितिज चंद्राकर, सरपंच योगिता चंद्राकर सहित क्ष्रेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!