Breaking News

कांग्रेस का मास्टर स्ट्रोक है खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा : क्षेत्र की जनता में नए जिले के गठन को लेकर अभूतपूर्व उत्साह : वोरा

  • नए बनने वाले खैरागढ़ जिले में विकास की चमक देखने क्षेत्र की जनता उत्साहित
  • तीन साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की कल्याणकारी योजनाओं ने जनता का दिल जीत लिया : अब कांग्रेस को जिताएगी खैरागढ़ की जनता

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने खैरागढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान कहा है कि खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा इस चुनाव के लिए मास्टर स्ट्रोक है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनाव जीतने के बाद 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को जिला बनाने का ऐलान किया है। पूरे छत्तीसगढ़ की जनता अच्छी तरह जानती है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भाजपा नेताओं की तरह वादाखिलाफी नहीं करते। मुख्यमंत्री जो कहते हैं, वो करते भी हैं।

खैरागढ़ में चुनाव प्रचार करते हुए विधायक अरुण वोरा, पूर्व विधायक प्रतिमा चंद्राकर

वोरा ने कहा कि खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। क्षेत्र की जनता ने चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने का मन बना लिया है। जिला बनने के बाद खैरागढ़ में विकास की नई किरणें फूटेगी। नया खैरागढ़ बनाने के लिए जनता में उत्साह है। चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा की जीत सुनिश्चित है।      

वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार ने तीन साल के कार्यकाल में विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित किये हैं। किसानों की हजारों करोड़ रुपए की कर्जमाफी, 25 सौ रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी, हाफ बिजली बिल, स्वामी आत्मानंद स्कूल, सस्ती दवाई योजना, हाट बाजार क्लीनिक योजना, गोधन न्याय योजना सहित दर्जनों योजनाएं ऐसी हैं जिससे आम जनता को  आर्थिक रूप से काफी राहत मिली है। मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाएं बनाकर लागू की हैं। इन कल्याणकारी योजनाओं ने आम जनता का दिल जीता है। अब वही जनता खैरागढ़ चुनाव में कांग्रेस को जीत का तोहफा देगी।

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!