- संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा मुक्ताकाशी मंच में शाम 7 बजे से आयोजित
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ शासन के संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा आयोजित ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम की अगली कड़ी में हिंदी फिल्म जगत के मशहूर विलेन और कलाकार जाकिर हुसैन शामिल होंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन 12 अप्रैल 2022 को सिविल लाइन स्थित संस्कृति विभाग परिसर के महंत घासीदास संग्रहालय के मुक्ताकाशी मंच पर होगा। ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम के तहत जाकिर हुसैन से कार्यक्रम में उनके फिल्मी सफर, संघर्ष और सफलता के साथ ही छत्तीसगढ़ में फिल्मों की बढ़ती संभावनाओं पर चर्चा होगी।

अभिनेता जाकिर हुसैन का जन्म उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। वह हिंदी सिनेमा में मुख्यतः नेगेटिव रोल और कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। अभिनेता जाकिर हुसैन ने वास्तु शास्त्र (2004), सरकार (2005), फुल-फाइनल (2007), जॉनी गद्दार (2007), सिंघम रिटर्न्स (2014), अंधाधुंध (2018) जैसी कई सफल फिल्मों में अभिनय किया है।
हाल ही में सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ की नई फिल्म पॉलिसी राजपत्र में जारी हुई, जिसके तहत राज्य में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनुमति लेना और उसकी प्रक्रिया बहुत ही सरल हो गई है। जिसके बाद बॉलीवुड के निर्माता और निर्देशकों का राज्य की ओर रुझान बढ़ने लगा है। प्रदेश में लगातार फिल्मों और वेब सीरीज की शूटिंग जारी है, जिसका परिणाम है कि फिल्म जगत के सितारों का छत्तीसगढ़ आना लगातार जारी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal