- कोविड वैक्सिनेशन के लिए ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल की सकारात्मक पहल
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
रायपुर में जिला शिक्षा कार्यालय के 5 दल और विकासखण्ड स्तर के 4 दलों द्वारा अशासकीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल ने इस बात की जानकारी ली कि बच्चों द्वारा स्कूलो में उपयोग किया जाने वाले गणवेश, पुस्तक ,काॅपी की खरीदी किस प्रकार होती है। शिक्षा के अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार पढ़ने वाले बच्चे भौतिक रूप से उपस्थित हो रहे है या नहीं, इसका भी भौतिक सत्यापन किया गया। यह परीक्षण भी किया गया की स्कूल द्वारा निर्धारित शुल्क, फीस नियामक समिति द्वारा अनुमोदित है या नहीं, फीस वृद्धि 8 प्रतिशत से अधिक हुई हैं या नहीं, इसकी भी जांच की गई।स्कूलो में अग्निशमन यंत्र, पेय जल, शौचालयों की साफ-सफाई, अध्यापन कक्ष की व्यवस्था, शिक्षकों और बच्चों की उपस्थिति, बच्चों का (कोविड-19 ) टीकाकरण जैसे विषयों का निरीक्षण किया गया ।
निजी स्कूलों के निरीक्षण के दौरान नवकार पब्लिक स्कूल रायपुर में कुछ शिक्षक अप्रशिक्षित पाए गए। साफ-सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। अल्फा पब्लिक स्कूल में पेयजल व्यवस्था नहीं है। छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल टिकरापारा में शिक्षक की कमी पाई गई और मान्यता संबंधी व अन्य दस्तावेज निरीक्षण अधिकारियों का उपलब्ध नहीं कराया गया। इन सभी स्कूलों के प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया। ब्राइटन इंटरनेशनल स्कूल विधान सभा रोड में सकारात्मक पहल पाई गई। जैसे – जिन छात्र/छात्रा के पिता (कोविड-19 ) करोना के कारण या अन्य कारण से उनकी मृत्यु हुई, उन बच्चो को 100 प्रतिशत या 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की गई है। भारतमाता स्कूल टाटीबंध, भवन्स आर.के.सारडा विद्या मंदिर सडडू रायपुर, आदर्श विद्यालय मोवा रायपुर का भी औचक निरीक्षण किया गया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal