Breaking News

मुख्यमंत्री से सर्व आदिवासी समाज ने सौजन्य मुलाकात की

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी घोषणा के अनुरूप राजाराव पठार में देवगुड़ी के विकास, शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा की स्थापना और स्मारक निर्माण और बूढ़ादेव स्थल के विकास के लिए 65 लाख रुपए की राज्य राशि वीर मेला आयोजन समिति को प्राप्त हो चुकी है। प्रतिनिधि मंडल ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री बघेल के प्रति आभार प्रकट किया।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के अवसर पर पिछले वर्ष 10 दिसंबर को बालोद जिले के गुरुर विकासखंड के राजाराव पठार में आयोजित वीर मेले में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 65 लाख रुपए की राशि विभिन्न कार्यों के लिए उपलब्ध कराने की घोषणा की थी। इसी संदर्भ में सर्व आदिवासी विकास समाज ने मुख्यमंत्री से चर्चा की।

चर्चा के दौरान सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश अध्यक्ष सोहन पोटाई, वीर मेला आयोजन समिति राजाराव पठार के महासचिव कृष्ण कुमार ठाकुर व सदस्यगण उपस्थित थे।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!