द सीजी न्यूज डॉट कॉम
अमलेश्वर को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अमलेश्वर को ग्राम पंचायत से नगर पंचायत का दर्जा मिलने पर वहां क्षेत्र के विकास में और गति आएगी।

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की सीमा से लगे दुर्ग जिले के ग्राम पंचायत अमलेश्वर को नगर पंचायत का दर्जा दिया गया है। ग्रामीणों ने मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर क्षेत्रवासियों की बहुप्रतिक्षित मांग शीघ्रता से पूरा होने पर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर अमलेश्वर और आसपास के ग्रामों के ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
