- जांच में गड़बड़ी पाए जाने पर कलेक्टर ने की कार्रवाई
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
धान खरीदी और बारदाने की अफरा-तफरी के मामले में कलेक्टर के निर्देश पर मुंगेली के हथनीकला धान खरीदी केन्द्र के चार कर्मियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। यह धान खरीदी केन्द्र पथरिया ब्लाक में है। खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 में इस केन्द्र में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर एसडीएम पथरिया ने मामले की जांच की। खरीदी केन्द्र में 1298.40 क्विंटल धान और 20570 नग बारदाने की कमी का मामला पकड़ में आया था। इसके कारण धान खरीदी केन्द्र हथनीकला के प्रभारी अजय सिंह, तात्कालिक केन्द्र प्रभारी जयप्रकाश साहू, प्रभारी संस्था प्रबंधक किशुन श्रीवास और कम्प्यूटर ऑपेरटर विजय सिंह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है।
कलेक्टर अजीत वसंत ने हथनीकला केन्द्र में गड़बड़ी की शिकायत को गंभीरता से लिया और पथरिया अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को जांच के निर्देश दिए। जिसके परिपालन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेे राजस्व, सहकारिता, खाद्य, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अधिकारियों की दल गठित कर जांच की गई। जांच और भौतिक सत्यापन में 1298.40 क्विंटल धान और 20570 नग बारदानों की कमी पाई गई।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal