Breaking News

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभा यात्रा 3 मई से शुरू होगी

  • जिला सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा
  • 7 मई को रायपुर में प्रदेश स्तरीय शोभायात्रा निकलेगी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग शहर व जिला सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक सांस्कृतिक भवन सिविल लाइन में रखी गई जिसके मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा  थे। बैठक की अध्यक्षता पंडित अशोक शर्मा, विशेष अतिथि राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी, प्रदेश महिला मंच की सचिव सुमन पांडे, शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी, प्रदेश पदाधिकारी अक्षय दीवान, अभिनव शुक्ला, नीतीश शुक्ला, चंद्रशेखर पांडे थे। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा ने बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शोभा यात्रा 3 मई से भानूप्रतापपुर शुरू होगी। यह यात्रा पूरे महीने प्रदेश के सभी जिलों में निकाली जाएगी। 7 मई को रायपुर में प्रदेश स्तरीय शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें प्रदेश भर से सभी जिलों से विप्र जन शामिल होंगे।

राष्ट्रीय महासचिव शशिकांत तिवारी ने कहा कि ब्राह्मण समाज ऐसा समाज है, जो पूरे विश्व व संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए कार्य करता है और अपना पूरा जीवन विश्व कल्याण में लगा देता है। ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर कार्य करना पड़ेगा। ब्राह्मण समाज मजबूत होगा तो राष्ट्र मजबूत होगा। इस देश की संस्कृति और सभ्यता को बचाना हमारा मूल उद्देश्य है। पंडित अशोक शर्मा व सुमन पांडे ने दुर्ग जिले में भगवान परशुराम की शोभा यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी ब्राह्मण संगठनों को एक मंच पर लाकर कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में सर्व ब्राह्मण समाज का पुनर्गठन भी किया गया।

बैठक में दुर्ग सर्व ब्राह्मण समाज में घनश्याम प्रसाद दुबे, महामंत्री सुशील झा, उपाध्यक्ष महेश दुबे, बृज मोहन तिवारी, अरुण मिश्रा को सचिव किशोर तिवारी संगठन सचिव, सुधीर पांडे संगठन सचिव और दुर्ग जिला महिला मंच में मंजरी दुबे को अध्यक्ष, संध्या तिवारी जिला उपाध्यक्ष, प्रीति दुबे जिला संगठन सचिव, वंदना शर्मा शहर महामंत्री, सुमन शर्मा शहर प्रचार सचिव और दुर्ग जिला युवा मंच अध्यक्ष के लिए वरुण जोशी, उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी, ज्ञानेश्वर मिश्रा, महासचिव गौरव शर्मा, सचिव राकेश शर्मा, शशिकांत दुबे, मयंक दुबे, संगठन सचिव सुनील मिश्रा, लक्ष्मी नारायण दुबे, प्रचार सचिव प्रशांत पांडे, राजेंद्र शर्मा संस्कृति मंच के जिलाध्यक्ष के लिए अविनाश तिवारी को मनोनीत किया गया।

कार्यक्रम में नारायण दत्त तिवारी, भूपेंद्र तिवारी, चंद्रशेखर पांडे, ब्रह्मा तिवारी, शिवाकांत तिवारी, शिवम शुक्ला, राजेश वाडलयार, हरेंद्र पांडे, अनिल शुक्ला, राजेंद्र शर्मा, संजय पांडे, अनिल दुबे सहित बड़ी संख्या में विप्र जन उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन सुमन पांडे और आभार प्रदर्शन शहर अध्यक्ष हेमंत तिवारी ने किया। यह जानकारी सर्व ब्राम्हण समाज, दुर्ग के मीडिया प्रभारी विमल तिवारी ने दी।

Check Also

नहर में बह गए दो कबड्डी खिलाड़ी

द सीजी न्यूज दुर्ग। जिले के सेलूद में तंदुला नहर के तेज बहाव में रायपुर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!