छत्तीसगढ़ शासन आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के सदस्यों की नियुक्ति की गई थी। नियुक्त सदस्यों में से ही छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष, सभापति का चयन किया जाना था। आज 13 अप्रैल को कार्यालय छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड रायपुर में बोर्ड के नवनियुक्त सदस्यों की बैठक अध्यक्ष के निर्वाचन हेतु आहूत की गई।

बोर्ड के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत अन्य सदस्यों ने वन एवं आवास मंत्री मोहम्मद अकबर से मुलाकात की। इस दौरान हज कमेटी के चेयरमेन मोहम्मद असलम भी मौजूद थे।

बैठक में बोर्ड के अध्यक्ष के लिए गुलाम मिन्हाजुद्दीन, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर का नाम सदस्य फैसल रिज़वी (अधिवक्ता) द्वारा प्रस्तावित किया गया। इसके बाद सभी सदस्यों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई। इस प्रकार सर्वसम्मति से छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के सेवानिवृत्त न्यायाधीश गुलाम मिन्हाजुद्दीन को छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।