Breaking News

मुख्यमंत्री के आकस्मिक दौरे से पहले शहर की प्रमुख सड़कों का डामरीकरण करें : अमृत मिशन प्रोजेक्ट सहित अन्य पेंडिंग कार्यों को तत्काल करें पूरा : वोरा

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि 2 मई से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण करेंगे। दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने वाली एजेंसियां यह सुनिश्चित कर लें कि विकास योजनाओं का पेंडिंग वर्क ज्यादा से ज्यादा निबटा लिया जाए। वोरा ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पीडब्लूडी विभाग के अफसर प्रमुख मार्गों का डामरीकरण जरूर कराएं। इसके अलावा अमृत मिशन योजना का कार्य भी तत्काल पूरा किया जाना चाहिए।

वोरा ने कहा कि वोरा ने कहा कि 64 करोड़ की लागत से जीई रोड का उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य के तहत जीई रोड का डामरीकरण सीएम के आगमन से पहले पूरा किया जाए। 12 करोड़ की लागत से प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट लगाने का काम भी तत्काल पूरा किया जाए। जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण कार्य के कारण सड़क पर धूल उड़ रही है। रात के समय अंधकार रहता है जिसके कारण आवाजाही करने वाले नागरिकों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। डामरीकरण और लाइट लगाने का काम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आकस्मिक दौरे से पहले पूरा कर लिया जाना चाहिए।

वोरा ने कहा कि पिछले एक साल से ज्यादा समय से 10 करोड़ की लागत से बोरसी-रुआंबांधा रोड के डामरीकरण कार्य काफी सुस्त चाल से हो रहा है। इस रोड के निर्माण के साथ ही हाल ही में 9 करोड़ 34 लाख की लागत से प्रारंभ किये गए राजेंद्र चौक से जेवरा सिरसा चौक तक डामरीकरण कार्य का बचा काम भी फिनिशिंग के साथ पूरा किया जाना चाहिए। वोरा ने कहा कि 153 करोड़ की लागत से अमृत मिशन योजना का काम भी काफी पहले पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन यह काम अभी भी पूरा नहीं हो पाया है। इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरा किया जाए।

22 अप्रैल को दुर्ग आएंगे मुख्यमंत्री 

वोरा ने अधिकारियों को 22 अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न कार्यों के भूमिपूजन और लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियां करने के निर्देश भी दिये हैं। उन्होंने कहा कि जिन योजनाओं का काम अभी अधूरा है, उन सभी कार्यों को लोकार्पण से पहले शतप्रतिशत पूरा किया जाए। वोरा ने कहा कि अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि अधूरे कार्यों को तत्काल पूरा कर लिया जाए। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी तरह की लापरवाही या चूक नहीं होनी चाहिए।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!