- चार वार्डों में लगभग पौने दो करोड़ के विकास कार्य शुरू
- आरसीसी सड़क और नाली निर्माण से मिलेगी वार्डवासियों को सुविधा
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
भिलाई-3 / हनुमान जयंती पर महापौर निर्मल कोसरे ने भिलाई – चरोदा नगर निगम के चार वार्डों में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने पूजा अर्चना के बाद श्रीफल फोड़कर इन वार्डों में लगभग पौने दो करोड़ रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ किया। आरसीसी सड़क और नाली निर्माण होने से वार्डवासियों को आने वाले दिनों में बेहतर सुविधा मिलने लगेगी।

महापौर निर्मल कोसरे ने लगातार दूसरे दिन आज आम जनता को विकास की सौगातों से नवाजा है। उन्होंने वार्ड क्रमांक 5 दादर – पथर्रा, वार्ड 21 चरोदा बस्ती, वार्ड 22 चरोदा भाटापारा और वार्ड 27 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चरोदा में 1 करोड़ 74 लाख 28 हजार रुपए के विभिन्न विकास कार्यों को गति प्रदान की। इसके पहले कोसरे ने महापौर परिषद के सदस्यों और संबंधित वार्ड के पार्षदों के साथ स्थानीय गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में पूजा अर्चना किया।
विकास कार्यों की श्रृंखला में वार्ड 5 दादर – पथर्रा में 35 लाख की लागत से सतनाम भवन बाउंड्री वॉल, 17.64 लाख से आरसीसी सड़क, 4.10 लाख से आरसीसी नाली व 10 लाख की लागत से आरसीसी सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया। वार्ड 21 चरोदा बस्ती में 19.75 लाख से आरसीसी सड़क व 10.65 लाख से आरसीसी नाली निर्माण, वार्ड 22 चरोदा भाठापारा में 14.89 लाख से आरसीसी नाली व 15.60 लाख से आरसीसी सड़क एवं वार्ड 23 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी चरोदा में 19.76 लाख से एक आरसीसी सड़क एवं 18.95 लाख से दूसरी व 7.94 लाख की लागत से तिसरी आरसीसी सड़क का निर्माण कार्य महापौर निर्मल कोसरे के हाथों शुभारंभ हुआ।
इस अवसर पर महापौर परिषद के सदस्य मनोज डहरिया, एम. जॉनी, देवकुमारी भलावी, मोहन साहू, दीप्ति आशीष वर्मा, पार्षद गण टेनेन्द्र ठाकरे, निशा राजेश यादव,अपर्णा दास गुप्ता , संजय यादव, एस. वेंकट रमना, पूर्व पार्षद गिरजा शंकर बंछोर, विमला बंछोर, भिलाई – चरोदा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज मढ़रिया, कांग्रेस नेता बीएन राजू, युवा कांग्रेस नेता अशफाक अहमद, हरमीक सिंह, अमित दास, इन्द्रजीत यादव सहित संबंधित वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal