द सीजी न्यूज डॉट कॉम

संस्कृति विभाग ने दुर्ग जिले के अंतर्गत धमधा के बड़ा तालाब स्थित महामाया मंदिर के पास 13 वीं शताब्दी में निर्मित किला के संरक्षण के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण रायपुर मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद् को पत्र लिखकर किला के संरक्षण के लिए अनुरोध किया है। यह किला 13 वीं शताब्दी में निर्मित किया गया। इसे वर्ष 1935 में भारतीय  पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित किया गया था, लेकिन 1962 में इस किला को संरक्षित सूची से हटा दिया गया। यह किला संरक्षण के अभावा में जीर्ण-शीर्ण हो रहा है। संस्कृति विभाग द्वारा ढह रहे इस किला के संरक्षण-अनुरक्षण के लिए आवश्य कार्यवाही करने की अपील की गई है। राज्य सरकार पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों को चिन्हाकिंत कर संरक्षित व संवंर्धित करने की दिशा विशेष रूप से कार्य कर रही है।