द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम उनके निवास कार्यालय में नगरीय प्रशासन विभाग के संयुक्त संचालक छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष एसके सुंदरानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को राजपत्रित अधिकारी घोषित करने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया।
इससे पहले आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में हुई बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा निर्णय लिया गया कि नगरीय निकाय के मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजपत्रित अधिकारी घोषित किए जाएंगे। बैठक में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने मुख्यमंत्री से मुख्य नगरपालिका अधिकारी को राजपत्रित अधिकारी घोषित करने की मांग की थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने सहमति प्रदान की।
इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ राज्य नगरीय प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष सुदेश सुंदरानी, डॉ. शीलू भारती, लोकेश्वर साहू, एसके दुबे, अरुण कुमार साहू, दिनेश कुमार कोसरिया, विनय मिश्रा, तरुण पाल लहरे, नेतराम चनाकर, राजेन्द्र दोहरे, आशीष तिवारी, कृष्णा खटीक, नीतू सिंह, प्रवेश कश्यप, जसदेव बाबरा, कुमारी संध्या वर्मा, कु. यशा लहरे और अंकुर पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राज्य नगर पालिका सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया से मिलकर मुख्य नगर पालिका अधिकारी को राजपत्रित घोषित करने पर आभार व्यक्त किया है। संघ द्वारा राज्य नगर पालिका सेवा के संवर्ग के गठन हेतु निवेदन किया गया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
