द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग नगर निगम के एल्डरमेन राजेश शर्मा ने कलेक्टर से मांग करते हुए कहा है कि भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों को फिलहाल बंद किया जाना चाहिए। राजेश ने कहा कि बस या वैन से आने जाने वाले छोटे बच्चे गर्मी से बेहाल हैं। सीनियर क्लासेस के स्टूडेंट्स भी भीषण गर्मी के कारण काफी परेशानी होने की जानकारी दी है। बस आदि में छोड़ने और बच्चों को लेने आने वाले उनके परिवार के बुजुर्गों को भी धूप में निकलना पड़ रहा है। इससे बचाव के लिए जरूरी है कि गर्मी को देखते हुए स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाए।
राजेश ने कहा कि हाई और हायर सेकेंडरी स्कूल की क्लास भी सुबह 7 बजे से 10 बजे तक संचालित होनी चाहिए। ताकि बच्चे साढ़े 10 बजे तक अपेक्षाकृत कम टेम्प्रेचर के दौरान ही घर पहुंच सकें। तेज गर्मी के बीच दोपहर तक क्लास अटेंड करने से स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। कक्षाएं चालू रहने से पालक भी परेशान हैं। राजेश शर्मा ने इस संबंध में कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे से उचित निर्णय लेने का अनुरोध किया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

