द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सोमवार को उनके निवास कार्यालय में जिला निर्माण संघर्ष समिति, खैरागढ़ के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को जिला बनाए जाने की घोषणा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताते हुए उन्हें पुष्पहार व प्रतीक चिन्ह भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि नवीन जिला गठन होने की घोषणा से क्षेत्र के लोगों में हर्ष की लहर है।
जिला निर्माण की बहुप्रतीक्षित मांग पूर्ण होने से अब शासकीय योजनाओं का लाभ लोगों को बेहतर तरीके से मिल सकेगा। राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि से जुड़ी सेवाओं तक आम नागरिक की पहुंच बढ़ेगी। साथ ही प्रशासनिक विकेंद्रीकरण का लाभ मिलने से क्षेत्र का बेहतर विकास होगा।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मण्डल के सदस्य विनोद तिवारी और जिला निर्माण संघर्ष समिति, खैरागढ़ के संयोजक शिरीष मिश्रा, अशोक मूणत, मोहम्मद खलील कुरेशी, रामकृष्ण शास्त्री, सुबोध पांडेय, फारुख मेमन, दिलीप श्रीवास, नितिन जैन और अनिल जैन सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
