द सीजी न्यूज डॉट कॉम

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देश पर मरवाही वन मण्डल अंतर्गत कैम्पा मद से पिछले चार वर्षाें में कराए गए कार्याें की जांच के लिए जांच समिति का गठन किया गया है। 2018-19 से 2021-22 तक किये गए कार्यों में शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए वन मंत्री अकबर ने तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देश दिये हैं। समिति द्वारा वहां मरवाही वन मण्डल अंतर्गत कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना 2018-19 से 2021-22 तक कराए गए कार्याें की मापदण्ड, गुणवत्ता और संबंधित अभिलेखों की जांच की जाएगी। जांच समिति को एक सप्ताह के भीतर अनुशंसा सहित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने कहा गया है।
गठित जांच समिति में मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर वृत्त, बिलासपुर अध्यक्ष होंगे। समिति में वन मण्डलाधिकारी मुंगेली और वन मण्डलाधिकारी मनेन्द्रगढ़ सदस्य और वन मण्डलाधिकारी मरवाही सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा समिति में वन संरक्षक (कैम्पा), वन मण्डलाधिकारी बिलासपुर, जी.आई.एस विशेषज्ञ नवनीत नायक, एनआरएम इंजीनियर, धरमजयगढ़ भवानी शंकर प्रधान, एनआरएम बिलासपुर दुर्गेश खाण्डे, एनआरएम इंजीनियर मुंगेली रवि शंकर लहरे और एनआरएम इंजीनियर अचानकमार टाईगर रिजर्व लोरमी कुलदीप यादव को सदस्य बनाया गया है।
जांच समिति द्वारा मरवाही वन मण्डल अंतर्गत कैम्पा मद की वार्षिक कार्ययोजना 2018-19 से 2021-22 तक कराए गए कार्याें की जांच के साथ ही 2019-20 से 2021-22 में नरवा विकास योजना के अंतर्गत कराए गए भू-जल संरक्षण कार्य और विभिन्न कार्याें हेतु क्रय की गई सामग्री के क्रय के बारे में जांच की जाएगी। इसी तरह वार्षिक कार्ययोजना 2018-19 से 2021-22 से कराए गए कार्याें क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण, एकीकृत वन्यप्राणी प्रबंधन योजना जल स्त्रोतों जल स्त्रोतों की निर्माण और अन्य अनिवार्य कार्य, कार्य, एनपीव्ही मद से कराए गए जल स्त्रोतों के निर्माण के संबंध में जांच की जाएगी। वृक्षारोपण लेंटाना उन्मूलन, वन मार्गाें का उन्नयन (डब्ल्यूबीएम रोड निर्माण), कार्यालय और आवासीय भवनों का निर्माण के साथ ही वन कॉलोनियों में मूलभूत सुविधा के कार्य और चेन लिंक फेंसिंग, सुरक्षा दीवाल और अन्य समस्त कार्याें के संबंध में जांच की जाएगी।