Breaking News

भूपेश सरकार आम जनता को सौगात देने वाली सरकार : 22 अप्रैल को दुर्ग में सीएम करेंगे शानदार सौगातों की बौछार : वोरा

द सीजी न्यूज  डॉट कॉम

स्टेट वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने कहा है कि कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुर्ग आगमन विकास कार्यों के लिहाज से ऐतिहासिक साबित होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 22 अप्रैल को दुर्ग में सौगातों की बरसात करेंगे। 15 साल के भाजपा शासनकाल में दुर्ग शहर में विकास नहीं हुआ। कांग्रेस की सरकार बनने के बाद शहर में तेजी से विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी का नतीजा है कि दुर्ग शहर अब धीरे-धीरे स्मार्ट सिटी बनने की ओर अग्रसर है।   

वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 22 अप्रैल को जिला अस्पताल में सात करोड़ रुपए की लागत से बने सर्जिकल यूनिट का लोकार्पण करेंगे। यहां दस आईसीयू बेड और हाईटेक सर्जिकल यूनिट के साथ क्रिटिकल केयर की सुविधा उपलब्ध होगी। 50 लाख रुपए की लागत से तैयार हमर लैब का लोकार्पण भी किया जाएगा। यहां 114 प्रकार के टेस्ट हो सकेंगे।

वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 153 करोड़ रुपए की लागत से अमृत मिशन प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। इस प्रोजेक्ट के तहत शहर में 32 हजार नल कनेक्शन दिये गए हैं। वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का रिनोवेशन किया गया है और पाइपलाइन विस्तारीकरण के साथ पांच टंकियों का निर्माण कार्य भी किया गया है। इसके अलावा 17 करोड़ रुपए की लागत से बने प्रयास आवासीय विद्यालय का लोकार्पण मुख्यमंत्री करेंगे। विद्यालय में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। यहां नवमीं से बारहवीं तक पांच सौ छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध है।

वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री दुर्ग में सवा चार करोड़ रुपए की लागत से बने जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के नये भवन का लोकार्पण करेंगे। वोरा ने कहा कि एक और बड़ी सौगात देते हुए दस करोड़ 41 लाख रुपए की लागत से बने ट्रांजिट हास्टल का लोकार्पण भी मुख्यमंत्री करेंगे। यहां 54 यूनिट में लोगों के रहने की सुविधा है जिनमें बेडरूम, ड्राइंग रूम, किचन और गैलरी की सुविधा हैं। छह स्टाफ क्वार्टर के साथ ही यहां बाहर से आने वाले अधिकारियों को आवास आवंटित होने तक रहने की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा कामकाजी महिलाओं की सुविधा के लिए तीन करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से बने वर्किंग वूमन हास्टल का लोकार्पण किया जाएगा। हास्टल में 100 कामकाजी महिलाओं को रहने की सुविधा मिलेगी।

पुरानी गंजमंडी में आमसभा को संबोधित करेंगे सीएम : तैयारियां जोरशोर से 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को दुर्ग शहर में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। दोपहर 2 बजे पुरानी गंजमंडी में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरीय प्रशासन मंत्री डाॅ शिव कुमार डहरिया करेंगें। गंजमंडी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आमसभा को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में केबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, रविन्द्र चौबे,  मोहम्मद अकबर, गुरु रुद्र कुमार, शहर विधायक अरूण वोरा, सांसद विजय बघेल, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव, छ.ग. राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर.एन. वर्मा, राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय, दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेन्द्र यादव, दुर्ग नगर निगम के सभापति राजेश यादव उपस्थित रहेंगे। महापौर धीरज बाकलीवाल और निगम आयुक्त हरेश मंडावी ने लोकार्पण कार्यक्रम में सभी नागरिकों से उपस्थिति की अपील की है। पुरानी गंजमंडी परिसर में आज कार्यक्रम की तैयारियां जोरशोर से जारी रही। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसएसपी बीएन मीणा सहित जिला प्रशासन और नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों के मार्गदर्शन में दिन भर कार्यक्रम की तैयारियां होती रही।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!