Breaking News

दुर्ग का सर्वांगीण विकास करने प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध : भूपेश बघेल

  • मुख्यमंत्री ने सर्जिकल विंग-हमर लैब का किया लोकार्पण
  • शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल फैसिलिटी वाले हाइटेक जिला अस्पताल में मरीजों का हो सकेगा बेहतर उपचार

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज जिला चिकित्सालय दुर्ग में सर्जिकल विंग और हमर लैब का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमर लैब के प्रारंभ होने से जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाएं और भी बेहतर हो जाएंगी। यहां किये जाने वाले विभिन्न प्रकार के चिकित्सा संबंधी टेस्ट अब कम कीमत पर हो सकेंगे। निजी संस्थान में ये सभी महंगे टेस्ट होते हैं। हमर लैब के शुरू होने से यहां आने वाले मरीजों को कम कीमत पर आसानी से सभी टेस्ट उपलब्ध हो जाएंगे। हमर लैब की स्थापना 50 लाख रुपये की लागत से की गई है। सीएम ने लोकार्पण के बाद स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव और जिला चिकित्सालय के डॉक्टरों और उनकी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी।

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मुख्यमंत्री को सर्जिकल विंग और हमर लैब का शुभारंभ करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। लोकार्पण के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे, विधायक अरुण वोरा उपस्थित थे। सिंहदेव वर्चुअल रूप से सम्मिलित हुए। सर्जिकल यूनिट को 7 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। इसमें 10 बेड आईसीयू के है। हाइटेक सर्जिकल यूनिट के साथ ही क्रिटिकल केयर की सुविधा से जिला चिकित्सालय में चिकित्सकीय सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। जिला अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से जहां मरीजों को लाभ पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आशा अभियान का शुभारंभ भी किया। इस अभियान के अंतर्गत सेरेब्रल पाल्सी वाले बच्चों को पोषित करने विशेष कार्यक्रम चलाया जाएगा। ऐसे बच्चों से आज मुख्यमंत्री मिले। उन्होंने अभियान की प्रशंसा की। इसके साथ ही उन्होंने किशोरी छात्राओं के हीमोग्लोबिन जांच के अभियान की शुरुआत भी की।

दुर्ग जिले में इंफ्रास्ट्रक्चर के बड़े काम हो रहे : जिले का होगा सर्वांगीण विकास –भूपेश बघेल 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि सबा अंजुम की तरह ही हाकी की अन्य प्रतिभाएं भी दुर्ग जिले में निखरे, इसके लिए एस्ट्रोटर्फ आवश्यक है। उन्होंने दुर्ग में एस्ट्रो टर्फ मैदान की स्वीकृति देने के साथ ही दुर्ग निगम के विभिन्न कार्यों के लिए दस करोड़ रुपए की राशि की घोषणा भी की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्ग जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। यहां अधोसंरचना के क्षेत्र में बड़े कार्य किये जा रहे हैं। जिला चिकित्सालय में सर्जिकल यूनिट और हमर लैब का लोकार्पण किया। जिला अस्पताल को काफी अपग्रेड किया गया है और यहां बेहतरीन सुविधाएं दी जा रही हैं। निजी पैथालाजी लैब में महंगे टेस्ट होते हैं, हमर लैब आरंभ होने से वे सारे टेस्ट अब हो सकेंगे। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के माध्यम से अंग्रेजी की शिक्षा उन लोगों के लिए भी सुनिश्चित की, जो बच्चों को अंग्रेजी में शिक्षित करना चाहते थे, लेकिन प्राइवेट स्कूलों में महंगी फीस नहीं भर पा रहे थे, उनके लिए गुणवत्तापूर्वक शिक्षा सुनिश्चित की गई है।

सीएम ने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की गई है। नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव कार्य किये जा रहे हैं। इस मौके पर गृह और पीडब्ल्यूडी मंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागरिक सुविधाओं के लिए उपयोगी सभी सड़कों की स्वीकृति दी, जिसके वजह से पूरे प्रदेश में सड़क अधोसंरचना संबंधी कार्य बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। दुर्ग शहर में भी तेजी से मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक अरुण वोरा भी नागरिक जरूरतों से संबंधित अपने सरोकार रखते हैं। वे प्रस्ताव रखते हैं और मुख्यमंत्री इन जरूरतों को देखते हुए इन्हें स्वीकृत करते हैं। इससे दुर्ग का विकास तेजी से हो रहा है।

कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि दुर्ग शहर में नागरिक अधोसंरचना के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुआ है। इससे नागरिक जीवन बहुत बेहतर हुआ है। नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नागरिक जीवन को बेहतर बनाने अधोसंरचना के क्षेत्र में जो कार्य किये, उससे छत्तीसगढ़ के शहरों की तस्वीर निखरी है। विधायक अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दुर्ग के विकास के प्रति गहन सरोकार रखते हैं। जब भी उनके समक्ष नागरिक विकास के प्रस्ताव रखे गये, उन्होंने प्रस्तावों को स्वीकृत किया। दुर्ग जिले में आज अधोसंरचना के बड़े कार्यों का लोकार्पण हो सका है।

इस मौके पर कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि आज मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान जिले में 223 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है। सभा के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौबे, महापौर धीरज बाकलीवाल, पिछडा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, निगम सभापति राजेश यादव, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र साहू, एमआईसी के सदस्य संजय कोहले, अब्दुल गनी, ऋषभ जैन, हमीद खोखर, भोला महोबिया, शंकर ठाकुर, जमुना साहू, मनदीप सिंग भाटिया, जयश्री जोशी, सत्यवती वर्मा, अनुप चंदानिया, दीपक साहू व पार्षद, रिसाली निगम महापौर शशि सिन्हा, भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष शालिनी रिवेन्द्र यादव, कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी सहित भारी संख्या में जनसामान्य उपस्थित थे। संभागायुक्त महादेव कांवरे, एसएसपी बद्रीनारायण मीणा सहित अन्य अधिकारी भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

गंज मंडी परिसर में इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन – 10 करोड़ रुपए के लागत की  70 निर्माण कार्य व 18 सड़क संधारण डामरीकरण कार्य, 21 करोड़ रुपए की लागत की नल जल योजना की 20 कार्य, 20 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड 74 लाख रुपए और 70 लाख की लागत का हेल्थ ट्रांजिट हास्टल, पोटियाकला और धमधा नाका में 75 लाख रुपए की लागत से स्वास्थ्य केंद्र और 60 लाख रुपए की लागत से मैथिलीशरण गुप्त वाचनालय का जीर्णाेद्धार व उन्नयन शामिल है।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!