- मुख्यमंत्री ने स्मृति नगर में टेनिस कोर्ट का किया लोकार्पण
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज भिलाई के स्मृति नगर में टेनिस कोर्ट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने टेनिस का रैकेट थामा और टेनिस के कुशल खिलाड़ी की तरह सर्विस शाट लगाया। उनके सामने महापौर नीरज पाल थे। उन्होंने सीएम के शाट का सामना किया।
इस मौके पर सीएम ने कहा कि यह बहुत अच्छी बात है कि दुर्ग-भिलाई में खेलों की शानदार अधोसंरचना तैयार हो रही है। हमने खेल अधोसंरचना को प्राथमिकता में रखा है। दुर्ग-भिलाई से ऐसे खिलाड़ी निकले हैं जिन्होंने देश भर में अपना नाम कमाया है। अब उसी के मुताबिक खेल अधोसंरचना का विकास होने से यहां खेल सुविधा एक नये स्तर पर पहुंचेगी।
उन्होंने खिलाड़ियों से भी मुलाकात की। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री लगातार खेल सुविधाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में काम कर रहेे हैं और दुर्ग-भिलाई में खेल अधोसंरचना का इतना सुंदर इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया है। गौरतलब है कि 51 लाख रुपए की लागत से टेनिस कोर्ट के साथ ही दो कोर्ट रूम भी तैयार किये गये है। लोकार्पण के दौरान नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिव कुमार डहरिया, विधायक देवेंद्र यादव सहित, मुकेश चंद्राकर के साथ अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, एसएसपी बद्रीनारायण मीणा, आयुक्त प्रकाश सर्वे सहित अन्य गणमान्य अतिथि भी मौजूद रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
