- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कोचर परिवार से फोन पर की बात : हरसंभव मदद का आश्वासन दिया
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
बीती रात सड़क दुर्घटना में खैरागढ़ के कोचर परिवार के पांच सदस्यों की दुःखद मृत्यु हो गई। सड़क दुर्घटना में इस परिवार के सुभाष कोचर और उनकी पत्नी सहित तीन बेटियों की मौत हो गई। कोचर परिवार के ये सदस्य बालोद से खैरागढ़ वापस आ रहे थे। इस दौरान सिंगारपुर के पास सड़क दुर्घटना हो गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज खैरागढ़ के शोक संतप्त कोचर परिवार के सदस्यों से टेलीफोन पर बात कर अपनी संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने कोचर परिवार के सदस्यों को ढांढस बंधाते हुए उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal