द सीजी न्यूज डॉट कॉम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को शाम 4 बजे पुरानी गंजमंडी में सभा के दौरान जैसे ही विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए की घोषणा की, उसी समय मंच पर मौजूद नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया ने महापौर द्वारा दिये गए ज्ञापन की कॉपी में ही टीप लिखकर नगरीय प्रशासन विभाग को राशि देने से संबंधित निर्देश दे दिये। डॉ डहरिया ने निर्देश देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुर्ग में विकास कार्यों के लिए 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। नगरीय प्रशासन विभाग दुर्ग नगर निगम से विकास कार्यों के प्रस्ताव लेकर राशि स्वीकृति के लिए नोटशीट पुटअप करें।

आपको बता दें कि कल कार्यक्रम के दौरान विधायक अरुण वोरा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दुर्ग में हाकी खिलाड़ियों के लिए एस्ट्रो टर्फ मैदान और विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ रुपए की मंजूरी देने का अनुरोध किया था। महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री को 50 करोड़ के प्रस्तावित विकास कार्यों की सूची के साथ ज्ञापन सौंपा। वोरा की मांग पर सीएम ने एस्ट्रो टर्फ मैदान की घोषणा कर दी और पहली किस्त के रूप में 10 करोड़ रुपए देने की घोषणा भी की। सीएम की घोषणा होते ही उसी समय नगरीय प्रशासन मंत्री ने विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिया।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal