Breaking News

दुर्ग शहर को एस्ट्रो टर्फ और दस करोड़ की सौगात देने पर महापौर ने मुख्यमंत्री का आभार माना

  • नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया और विधायक अरुण वोरा के प्रति भी व्यक्त किया आभार
  • लोकार्पण-भूमिपूजन के सफल कार्यक्रम के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का आभार जताया

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

दुर्ग / शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा दुर्ग शहर को एस्ट्रो टर्फ मैदान और विकास कार्यों के लिए राशि स्वीकृत करने पर महापौर धीरज बाकलीवाल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने न सिर्फ 2 सौ 23 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर शहर को विकास की सौगात दी, बल्कि कार्यक्रम में विधायक अरुण वोरा की मांग पर एस्ट्रो टर्फ मैदान और 10 करोड़ की राशि की सौगात भी दी। महापौर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ शिव डहरिया, विधायक अरुण वोरा के प्रति भी आभार माना है।


महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा शहर में करीब 5 घंटे तक रहकर न सिर्फ विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया, बल्कि उनके द्वारा दुर्ग शहर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्धता भी दोहराई गई। मुख्यमंत्री के नेतृत्व और विधायक अरुण वोरा के मार्गदर्शन में दुर्ग शहर विकास की नई ऊंचाईयों को स्पर्श कर रहा है। भविष्य में भी दुर्ग शहर विकास के नए आयाम गढ़ेगा।
महापौर ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और एल्डरमैन का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पक्ष-विपक्ष के सभी पार्षदों ने मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान न सिर्फ शहर विकास के लिए सुझाव दिये बल्कि मुख्यमंत्री को शानदार विकास कार्य कराने और पार्षदों का मानदेय बढ़ाने के लिए सीएम के प्रति आभार भी माना। शहर विकास के लिए एमआईसी मेंबर के साथ ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के अलावा निर्दलीय पार्षदों और एल्डरमैन ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। सभी जनप्रतिनिधियों के प्रति महापौर ने आभार व्यक्त किया है।
महापौर धीरज बाकलीवाल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक अरुण वोरा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री राजेंद्र साहू, समस्त एमआईसी मेंबर, सभी पार्षदगण, समस्त कांग्रेस पदाधिकारीगण और कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन व सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया है। महापौर ने कहा कि कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे व जिला प्रशासन के अधिकारी, कर्मचारी, निगम कमिश्नर हरेश मंडावी सहित निगम के अधिकारी, कर्मचारियों की टीम की लगातार मेहनत से कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महापौर ने सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!