Breaking News

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने धमधा में किया नई फल-सब्जी मंडी का लोकार्पण : ऑडिटोरियम, अस्पताल को अपग्रेड करने सहित कई सौगातें भी दी

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के धमधा में आम सभा को संबोधित करते हुये कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने धमधा अस्पताल को 50 बिस्तर में अपग्रेड करने, 1 करोड़ की लागत से स्टेडियम बनाने, धमधा महाविद्यालय में ऑडिटोरियम, बंधुआ तालाब के सौंदर्यीकरण के लिये 1 करोड़ रुपये, पीएससी, सेना इत्यादि की भर्ती में कोचिंग की सुविधा मुहैया कराने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने नवीन फल सब्जी मंडी का लोकार्पण भी किया। कार्यक्रम में कृषि मंत्री रविंद्र चौबे व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Check Also

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाएं प्रदेश के तीन करोड़ नागरिकों के लिए प्रेरणा और गौरव का विषय : मुख्यमंत्री साय

THE CG NEWS रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!