Breaking News

एस्ट्रो टर्फ मैदान की सौगात देने पर मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार : विधायक वोरा ने शहर को दिलाई एक और बड़ी सौगात : अलताफ

द सीजी न्यूज डॉट कॉम

मध्य ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष अलताफ अहमद ने दुर्ग में एस्ट्रो टर्फ मैदान की सौगात देने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। अलताफ ने कहा कि विधायक अरुण वोरा की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 22 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में  एस्ट्रो टर्फ की सौगात देने का ऐलान किया। विकास कार्यों के लिए 50 करोड़ की विधायक अरुण वोरा की मांग पर मुख्यमंत्री ने पहली किस्त के रूप में 10 करोड़ भी तत्काल स्वीकृत करने का ऐलान किया। मुख्यमंत्री की इन घोषणाओं से जहां तेजी से स्मार्ट शहर के रूप में विकसित हो रहे दुर्ग शहर में और भी विकास कार्य कराए जाएंगे, वहीं हाकी खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने में मदद मिलेगी।

अलताफ ने कहा कि सिविल लाइन वार्ड 40 वार्ड में स्थित मैदान में वर्तमान में हॉकी ग्राउंड तैयार किया गया है। यहां सैकड़ों खिलाड़ी प्रतिदिन प्रैक्टिस कर रहे हैं। विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के सहयोग से यहां राष्ट्रीय स्तर पर महापौर ट्राफी टूर्नामेंट का आयोजन भी किया गया। दुर्ग स्थित रविशंकर स्टेडियम में प्रैक्टिस करते हुए पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हाकी खिलाड़ी सबा अंजुम ने भारत की महिला हाकी टीम का प्रतिनिधित्व किया और भारतीय टीम का चमकता सितारा बनी।वहीं दुर्ग शहर के सैकड़ों की संख्या में स्टेट एवं नेशनल खेले हुए हॉकी के खिलाड़ी मौजूद है एस्ट्रो टर्फ मैदान की सुविधा मिलने के बाद दुर्ग में हॉकी की और प्रतिभाएं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उभर सकेंगी। अलताफ ने यह सौगात दिलाने के लिए विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल के प्रति भी आभार व्यक्त किया है।

अलताफ ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधायक वोरा की मांग पर दुर्ग शहर में एक से बढ़कर एक सौगातें दी हैं। 64 करोड़ की लागत से जीई रोड के उन्नयन और सौंदर्यीकरण, 30 करोड़ की लागत से शिवनाथ तट पर लक्ष्मण झूला, 14 करोड़ की लागत से ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट सहित हेल्थ और एजुकेशन के बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर की सौगात मिली है। दुर्ग में तीन सालों में जितने विकास हुए, उतने काम पहले कभी नहीं हुए। भाजपा के 15 साल के शासनकाल और नगर निगम में 20 साल तक नगर निगम में भाजपा की सत्ता के दौरान दुर्ग शहर बदहाली के दौर में रहा। आज वोरा के नेतृत्व में दुर्ग शहर का चौमुखी विकास हो रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शहर को नित नई सौगातें दे रहे हैं। दुर्ग के शहरवासी इन सौगातों के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और विधायक अरुण वोरा के प्रति सदैव आभारी रहेंगे।     

 

Check Also

वैश्विक ऊर्जा समिट में छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन करेंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

कुछ ही देर में भारत मंडपम पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद राउंड टेबल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!