द सीजी न्यूज डॉट कॉम
शहर के कई इलाकों में आज सुबह फिर पानी सप्लाई नहीं हुई। शनिवार को शाम से विद्युत कंपनी के एक ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी के कारण शिक्षक नगर और हास्पिटल वार्ड में बनी नई पानी टंकी में पानी नहीं भर पाया। इसके कारण बैगापारा, शिक्षक नगर में पानी सप्लाई नहीं हो पाई। निगम अफसरों ने बताया कि CSEB की टीम सुधार कार्य के लिए मौके पर पहुंची थी, लेकिन मेंटेनेंस नहीं किया गया। उनका कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। दूसरा ट्रांसफार्मर लगाने के बाद ही व्यवस्था सामान्य हो पाएगी।
निगम के जलकार्य निरीक्षक नारायण ठाकुर ने बताया कि देर रात ट्रांसफार्मर खराब होने की समस्या का पता चलते ही सुबह से ही हास्पिटल वार्ड की पानी टंकी को भरने की व्यवस्था कर ली गई। इसके लिए टैंकरों के माध्यम से संपवेल में पानी भरकर ओवरहेड टंकी में पानी चढ़ाया गया। इसके बाद वार्ड में पानी सप्लाई शुरू की गई। शिक्षक नगर, बैगापारा और मैथिल पारा में कुछ इलाकों में पानी सप्लाई नहीं हो पाई है। प्रभावित इलाकों में पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। CSEB ने ट्रांसफार्मर बदलने का काम सुबह से शुरू कर दिया है।
निगम के ईई राजेश पांडेय ने बताया कि दूसरा ट्रांसफार्मर रविवार को सुबह स्थापित करने की जानकारी CSEB के अफसरों ने दी है। ट्रांसफार्मर लगने के बाद ही पानी टंकियों को भरा जा सकेगा। इसके बाद पानी सप्लाई हो पाएगी। उन्होंने बताया कि प्रभावित इलाकों में डिमांड के अनुसार पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
