द सीजी न्यूज डॉट कॉम
छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस आईटी सेल के चेयरमैन दुर्ग निवासी अनूप वर्मा का साक्षात्कार दिल्ली में हो चुका है। उन्हें हाईपरफ़ॉर्मर की सूची में स्थान मिलने के बाद दिल्ली स्थित भारतीय युवा कांग्रेस के मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के सीनियर लीडर द्वारा उनका साक्षात्कार लिया गया। आईटी सेल के चेयरमैन के रूप में अनूप वर्मा की लगातार सक्रियता के कारण उन्हें प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में काफी आगे माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार प्रदेश भर से उन पदाधिकारियों का चयन किया गया जो युवा कांग्रेस संगठन के लिए लगातार बेहतर कार्य कर रहे हैं। कुल 22 लोगों की हाईपरफ़ॉर्मर सूची बनाई गई है। इनका साक्षात्कार होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने नामांकित किया जाएगा।

अनुप वर्मा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच जितने लोकप्रिय हैं, उतने ही ज्यादा पार्टी कार्यक्रमों और आईटी सेल में सक्रिय भी हैं। 2008 से अनूप का राजनीतिक सफ़र शुरू हुआ। युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी और प्रदेश के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए उन्होंने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया और प्रदेश आईटी सेल के चेयरमैन के रूप में छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में लगातार सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष की दौड़ में अनूप का चयन होने पर दुर्ग शहर के कार्यकर्ताओं में हर्ष है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभा क्षेत्र पाटन में ही अनूप का गृहग्राम है। इसके कारण भी अनूप वर्मा को लेकर राजनैतिक अटकलें तेज हो गई है।
प्रदेश युवा कांग्रेस पद के लिए अनूप का नाम हाई परफार्मर की लिस्ट में शामिल होने और साक्षात्कार होने पर दुर्ग शहर विधायक अरुण वोरा, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष आर. एन. वर्मा ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालो में महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री राजेन्द्र साहू, प्रोफेशनल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पाली, अजय मिश्रा , अल्ताफ़ अहमद, महीप सिंग भुवाल, राजकुमार वर्मा, सुशील भारद्वाज सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal
