- जिले में व्यायाम शिक्षकों की बैठक संपन्न
द सीजी न्यूज डॉट कॉम
दुर्ग / जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल द्वारा समस्त शासकीय व अशासकीय व्यायाम शिक्षकों की बैठक ली गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा विभाग की सहायक संचालक पुष्पा पुरुषोत्तमन ने की। बैठक में सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी तनवीर अकील अर्जुन अवॉर्डी और अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सर राजेंद्र प्रसाद सिंह व तीनों विकासखंड के विकासखंड क्रीड़ा अधिकारी पी जे सेबेस्तियन, शकीला देवदास, कौशलेन पटेल सहित समस्त शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के व्यायाम शिक्षक उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में तनवीर अकील द्वारा सत्र 2022 -23 में आयोजित होने वाली दुर्ग जिले के प्रस्तावित खेल कैलेंडर का विमोचन किया। उक्त कैलेंडर में किसी भी प्रकार के संशोधन हेतु समस्त व्यायाम शिक्षकों से 3 दिन के भीतर अपनी राय देने को कहा। पुष्पा पुरुषोत्तमन ने व्यायाम शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य को करने से पहले लक्ष्य निर्धारित कर उस लक्ष्य तक पहुंचने का प्रयत्न किया जाये।
अर्जुन अवॉर्डी राजेंद्र प्रसाद सिंह ने समस्त व्यायाम शिक्षकों को बच्चों को प्रतिदिन अभ्यास कराने के लिए प्रेरित किया। व्यायाम शिक्षकों द्वारा सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षक ललित साहू को शाल श्रीफल भेंट कर स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। बैठक में लगभग 150 व्यायाम निर्देशक व क्रीड़ा प्रभारी उपस्थित रहे।
THE CG NEWS | Online hindi news in chhattisgarh Online hindi news portal

